कोटा। धर्म और जीव-दया की गौरवशाली परंपरा को जीवंत करते हुए दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप 'वर्धमान' की महिला कार्यकारिणी द्वारा 19 अप्रैल 2026 को दादाबाड़ी स्थित नसिया जी गौशाला में 'जीव-दया' संकल्प के अंतर्गत एक भव्य गौ-सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भक्ति और सेवा के इस पावन संगम में ग्रुप के सदस्यों ने सपरिवार सम्मिलित होकर गौ-वंश के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा और सेवा भाव को समर्पित किया।

अध्यक्ष सीमा अरविन्द बागड़िया ने कार्यक्रम की गरिमा को रेखांकित करते हुए बताया कि 'जीव-दया' के संकल्प को सार्थक करने हेतु ग्रुप के दम्पत्ति सदस्यों ने गौ-माता को अपने हाथों से चारा खिलाकर न केवल पुण्य अर्जित किया, बल्कि समाज को पशु संरक्षण का संदेश भी दिया। सचिव श्वेता नवीन सेठिया ने जानकारी दी कि इस आयोजन के कुशल प्रबंधन और सफल क्रियान्वयन में श्रीमती लतिका एवं श्रीमान अनिल सुरलाया का विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस पुनीत कार्य में पुण्यार्जक के रूप में अशोक बरमुंडा, निर्मल हरसोरा, राहुल अजमेरा, ऋषभ हरसोरा और गौरव सेठिया के परिवारों ने अपनी निस्वार्थ सेवाएँ प्रदान कीं। धार्मिक उल्लास और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ संपन्न हुआ यह कार्यक्रम न केवल गौ-सेवा की महत्ता को प्रतिपादित करता है, बल्कि जीव-जंतुओं के प्रति करुणा और संवेदनशीलता की सामूहिक चेतना को भी सुदृढ़ करता है।


Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story