दिगंबर जैन सोशल ग्रुप वर्धमान ने राजकीय वृद्धाश्रम में फल वितरित किए
स्वामी विवेकानंद नगर स्थित राजकीय वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के लिए भजन संध्या और फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन कर सेवा कार्य किया गया।

राजकीय वृद्धाश्रम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान फल वितरण करते दिगंबर जैन सोशल ग्रुप "वर्धमान" कोटा के पदाधिकारी और सदस्य।
दिगंबर जैन सोशल ग्रुप “वर्धमान” द्वारा सोमवार को स्वामी विवेकानंद नगर स्थित राजकीय वृद्धाश्रम में एक विशेष सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाना तथा उनके साथ आत्मीय और संवेदनशील समय व्यतीत करना था, जिसमें ग्रुप के सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इस पुनीत आयोजन के प्रायोजक नवीन-श्वेता जैन सेठिया रहे।
कार्यक्रम की सफलता पर ग्रुप की अध्यक्ष सीमा-अरविंद बगड़िया ने कहा कि यह आयोजन पूर्णतः सफल रहा और ग्रुप भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि संगठन अपने निरंतर सेवा कार्यों के माध्यम से समाजहित में योगदान देता रहेगा।
कार्यक्रम का संचालन ग्रुप सचिव श्वेता जैन सेठिया ने किया, जिन्होंने अपनी कुशल एंकरिंग से पूरे आयोजन में उत्साह और आत्मीयता का वातावरण बनाए रखा। कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हें फल वितरित किए गए।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के अंतर्गत अद्विक जैन ने एक से बढ़कर एक भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी तथा सुमधुर गीतों से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वहीं सपना सांवला ने अपनी प्रभावशाली कविता पाठ प्रस्तुति से उपस्थित बुजुर्गों एवं सदस्यों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने भी उत्साहपूर्वक भजनों की प्रस्तुति दी और अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर बुजुर्गों ने ग्रुप के सदस्यों के साथ मिलकर भक्ति नृत्य भी किया, जिससे पूरा वातावरण आनंद और भावनात्मक ऊर्जा से भर गया।
इस आत्मीय वातावरण में बुजुर्गों के उत्साह और सक्रियता को देखकर उपस्थित सभी सदस्य भावविभोर हो उठे। कार्यक्रम के अंत में वृद्धजनों ने भावुक होकर इस प्रकार के आयोजन को प्रतिमाह आयोजित किए जाने का अनुरोध किया तथा ग्रुप के सदस्यों को आशीर्वाद प्रदान किया।
ग्रुप की कार्यकारिणी समिति ने बताया कि बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद इस सेवा कार्य की सबसे बड़ी उपलब्धि रहा। समाज के प्रति दायित्व निर्वहन के उद्देश्य से आयोजित यह कार्यक्रम पूर्णतः सफल रहा, जिसका मुख्य ध्येय बुजुर्गों को खुशी प्रदान करना था।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
