कोटा में महावीर नगर प्रथम स्थित परिसर में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन, राजस्थान रीजन की महत्वपूर्ण बैठक परम पूज्य गणिनी आर्यिका 105 श्री स्वस्ति भूषण माताजी के पावन सान्निध्य में आयोजित हुई। इस बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु बदलते दौर में नई पीढ़ी को धर्म, संस्कृति और जिनवाणी से जोड़कर उन्हें आध्यात्मिक विरासत से सुरक्षित रखना रहा। बैठक को संबोधित करते हुए आर्यिका श्री स्वस्ति भूषण माताजी ने स्पष्ट किया कि यदि बच्चों को शुरुआत से ही धार्मिक संस्कार नहीं दिए गए तो वे अपनी जड़ों से दूर हो जाएंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि जीवन के अंतिम पड़ाव पर ईश्वर की शरण खोजने के बजाय, जीवन की शुरुआत से ही भगवान और धर्म के मार्ग का अनुसरण करना ही जीवन का सच्चा आधार है।

रीजन अध्यक्ष अनिल ठौरा ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि दिगंबर जैन सोशल ग्रुप समाज में समन्वय, एकता और सद्भाव स्थापित करने का सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने बताया कि 'मैं से हम' की भावना अब एक बड़े सामाजिक आंदोलन का रूप ले चुकी है और देशभर में सक्रिय लगभग 350 सोशल ग्रुपों के माध्यम से हजारों परिवार संगठित होकर संस्कारों की रक्षा और सामाजिक उन्नति के लिए कार्य कर रहे हैं।

बैठक में विभिन्न पदाधिकारियों ने अपनी भावी योजनाओं का विवरण प्रस्तुत किया। उमेश जैन ने सराक बंधुओं से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी साझा की, जबकि राजेंद्र जैन ने जैन बैंकर्स एसोसिएशन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। राजेंद्र ताठेड़िया ने प्रस्तावित सेमिनार एवं चिकित्सा शिविरों की रूपरेखा प्रस्तुत की। जीवनधर सोगानी ने वृक्षारोपण और जीवदया अभियानों की जानकारी दी और अरविंद बागड़िया ने कैंसर जांच शिविर एवं परिवार कार्यशालाओं की योजनाओं से अवगत कराया। कार्यक्रम में निकुंज जैन, मनोज जैन सोनी, मुकेश खटोड़, मनोज पाटनी, ललित जैन, विनय शाह, नीतिश जैन एवं राजमल पाटौदी ने अपने-अपने सोशल ग्रुपों की गतिविधियों को साझा किया। अंत में फेडरेशन के सचिव पीयूष जैन ने सभी संतों, अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story