कोटा, 06 अप्रैल। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप लेडीज यूनिटी, कोटा द्वारा “एक शाम दोस्ती के नाम” मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम की भव्य शुरुआत

ग्रुप अध्यक्ष मधु शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण से हुआ, जिसे सीमा शाह एवं प्रियंका हरसौरा ने प्रस्तुत किया। इसके पश्चात दीप प्रज्ज्वलन श्रीमती स्नेहलता जैन एवं तारा–देवेंद्र बाकलीवाल द्वारा किया गया।

पर्यावरण और मित्रता का संदेश

मुख्य अतिथि एडिशनल एस.पी. पवन जैन ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में ग्रीन आर्मी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को जागरूक एवं प्रेरित किया। एडिशनल एस.पी. पवन जैन ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में ग्रीन आर्मी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को जागरूक एवं प्रेरित किया।

मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन

सचिव कविता दुगेरिया एवं कोषाध्यक्ष अनिता पाटोदी ने बताया कि कार्यक्रम की संयोजिका नम्रता ने एंट्री गेम सहित विभिन्न गतिविधियों के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उपाध्यक्ष मृदुला एवं सह सचिव संगीता शैलेन्द्र ने बताया कि दोस्ती थीम पर आधारित कार्यक्रम में कपल गेम्स, हाउजी, कपल डांस एवं ग्रुप डांस ने सभी का भरपूर मनोरंजन किया। दोस्ती थीम पर आधारित कार्यक्रम में कपल गेम्स, हाउजी, कपल डांस एवं ग्रुप डांस ने सभी का भरपूर मनोरंजन किया।

सदस्यों की सहभागिता एवं आभार

कार्यक्रम में महेंद्र, विमलेश कासलीवाल, जे.के. जैन (दादाबाड़ी), संजय दुगेरिया, पारस, शैलेन्द्र, राजेश पाटोदी, स्वाति-संजय, मनोज मीणा, रानी-हेमंत निरखी, ममता-चंदन, संजय सिंह, बीना-भानु पाटनी, सुनील-संजना कोठारी, राजकुमार, अलका, प्रीति, विकास, शालिनी-राकेश, दीपक-रेखा, हेमंत, गौरव-प्रियंका, अर्चना, प्रिया सहित 55 सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

अंत में ग्रुप अध्यक्ष मधु शाह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि "ऐसे आयोजन आपसी प्रेम, मित्रता एवं सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं।" कार्यक्रम का समापन स्वादिष्ट भोजन एवं ठंडाई के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया। अंत में ग्रुप अध्यक्ष मधु शाह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आपसी प्रेम, मित्रता एवं सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story