श्री दिगम्बर जैन महासमिति महिला संभाग, कोटा द्वारा मदर्स डे के अवसर पर सेवाधाम आश्रम में निवासरत बुजुर्ग एवं आश्रित माताओं के साथ स्नेहपूर्ण एवं भावनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ णमोकार मंत्र के साथ किया गया, जिसके पश्चात 15 आश्रित महिलाओं का माला पहनाकर, केक खिलाकर सम्मान किया गया तथा उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया गया।

कार्यक्रम में लगभग 70 सदस्याओं की उपस्थिति रही। अध्यक्ष मधु शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन मातृशक्ति के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त करने के उद्देश्य से किया गया। इस अवसर पर मंत्री रेखा गोधा, महिला प्रकोष्ठ मंत्री मैना जैन एवं नीना लुहाड़िया ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम के दौरान महिला संभाग की स्वास्थ्य मंत्री जया पाटोदी ने स्वास्थ्य देखभाल से संबंधित एक्यूप्रेशर पॉइंट्स की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दैनिक जीवन में एक्यूप्रेशर के माध्यम से स्वयं को स्वस्थ रखा जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने समूह की सदस्याओं एवं आश्रम में निवासरत बुजुर्ग महिलाओं को विभिन्न उपयोगी एक्यूप्रेशर पॉइंट्स का अभ्यास भी करवाया तथा शुद्ध एवं सात्विक भोजन के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में मृदुला जैन ने बताया कि शांति जैन, अलका बाकलीवाल, सुशीला, प्रमिला पाटनी, अलका ओढ़नी, नम्रता, माधुरी सर्राफ, शकुंतला सेठी, कामिनी, नैना जैन, स्नेहलता जैन, वंदना, रेखा, शीला सेठी, ममता, हेमलता, अनिता, फूल कंवर, राजकुमारी, रेणु, सुलोचना, कमलेश, संगीता कसलिवल सहित अनेक सदस्याओं ने आश्रम हेतु सहयोग राशि एवं 20 किलो चावल भेंट किए। कार्यक्रम में कुल 70 सदस्य उपस्थित रहे। समिति द्वारा सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

सेवाधाम आश्रम के संचालक मनोज आदिनाथ ने आश्रम की सेवा गतिविधियों की जानकारी देते हुए महिला संभाग द्वारा किए जा रहे निरंतर सेवा एवं सहयोग कार्यों के लिए आभार प्रकट किया।

अध्यक्ष मधु शाह ने सभी सदस्याओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन आश्रम में निवासरत महिलाओं के साथ अपनत्व का भाव साझा करने, उनके चेहरे पर मुस्कान लाने एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के उद्देश्य से किया गया। उन्होंने कहा कि “मुस्कान बांटना ही सबसे बड़ी सेवा है। माँ का प्यार शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता, लेकिन सम्मान और स्नेह से उनके चेहरे पर मुस्कान जरूर लाई जा सकती है।”

मदर्स डे के उपलक्ष्य में महिला संभाग द्वारा पक्षियों के लिए पानी उपलब्ध कराने हेतु परिंडे भी वितरित किए गए। संपूर्ण कार्यक्रम का वातावरण सेवा, सम्मान और संवेदनाओं से ओत-प्रोत रहा, जिसने उपस्थित सभी को भावनात्मक रूप से प्रभावित किया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story