धरियावद के पूर्व विधायक गौतमलाल मीणा की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 135 यूनिट रक्त एकत्र
लसाड़िया के कृष्ण कुंज रिसोर्ट में पूर्व विधायक गौतमलाल मीणा की पांचवीं पुण्यतिथि पर आयोजित शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक किया रक्तदान।

कोटा डेयरी के 'स्पेशल टेस्टी मैंगो' उत्पाद की लॉन्चिंग के अवसर पर उपस्थित अतिथि और पदाधिकारी माला एवं बुके भेंट कर स्वागत करते हुए।
धरियावद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व विधायक गौतमलाल मीणा की पांचवीं पुण्यतिथि पर लसाड़िया स्थित कृष्ण कुंज रिसोर्ट में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जनसैलाब उमड़ पड़ा। भीषण गर्मी के बावजूद युवाओं में रक्तदान को लेकर विशेष उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में युवाओं ने “रक्तदान महादान” की भावना के साथ शिविर में भाग लिया। कई युवाओं ने पहली बार रक्तदान कर समाज सेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा विधायक प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक गौतमलाल मीणा के पुत्र कन्हैयालाल मीणा तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता फतह सिंह झाला ने कृष्ण कुंज रिसोर्ट से पूर्व विधायक गौतमलाल मीणा की मूर्ति स्थल तक पैदल मार्च किया और वहां माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह झाला ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्तदान शिविर में कुल 135 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कार्यक्रम में लसाड़िया प्रधान लीलादेवी मीणा, उपप्रधान धनराज पटेल सहित धरियावद विधानसभा क्षेत्र के अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
पूर्व विधायक गौतमलाल मीणा की पांचवीं पुण्यतिथि पर आयोजित यह आयोजन न केवल श्रद्धांजलि का माध्यम बना, बल्कि सामाजिक सेवा और जनभागीदारी का भी सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करता दिखाई दिया, जिसमें युवाओं की सक्रिय भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
