भगवान धरणीधर की जयंती के अवसर पर धाकड़ समाज की ओर से भव्य वाहन रैली का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धरणीधर की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद तुलसीराम धाकड़ एवं नवल नागर ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

रैली सीएडी मैदान से प्रारंभ होकर विनोबा भावे नगर स्थित धरणीधर संस्थान तक पहुँची। वाहन रैली संयोजक तथा युवा संघ के राष्ट्रीय महामंत्री नवल नागर ने बताया कि सैकड़ों दुपहिया और चौपहिया वाहनों से सुसज्जित यह रैली जिलाध्यक्ष राजेश नागर, प्रदेश प्रवक्ता इन्द्र नागर बड़ौद, पंचायत अध्यक्ष एडवोकेट नरेंद्र नागर, कर्मचारी संघ अध्यक्ष बजरंगलाल, त्रिलोक नागर, विवेक नागर, सत्तू नागर एवं सोनू धाकड़ के मार्गदर्शन में निकाली गई।

आयोजन में दीपक, आशु, रिषु, कौशल, आकाश धाकड़ तथा जीतू, निर्मल व विजय नागर की मुख्य भूमिका रही। रैली के सफल और व्यवस्थित संचालन की जिम्मेदारी महावीर केशवपुरा, रामावतार व रिंकू रोटेदा, कुंज बिहारी व रविंद्र मालव, महेंद्र व सत्तू चंद्रेशल, चेतन, मनीष, नरेश, प्रवीण, बुद्धि नागर एवं अजय कटारिया ने संभाली।

धरणीधर जयंती के अवसर पर निकाली गई इस वाहन रैली में समाज के युवाओं में भारी उत्साह देखा गया। सैकड़ों दुपहिया और चौपहिया वाहनों की सहभागिता के साथ रैली सीएडी मैदान से धरणीधर संस्थान तक पहुँची।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story