राजस्थान की जनता तक प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और सुशासन की उपलब्धियों को पहुँचाने के उद्देश्य से ‘विकसित राजस्थान रथ यात्रा’ आरकेपुरम् बीएसएनएल सर्किल से प्रारंभ हुई। इस अवसर पर विधायक संदीप शर्मा ने रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय जनता ने अनेक घोषणाएं और वादे सुने, लेकिन अधिकांश वादे पूरी तरह से अधूरे साबित हुए। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने किसानों का कर्ज माफ करने के लिए 10 तक गिनती में वादे किए, पर 5 वर्षों में उनका क्रियान्वयन नहीं हो पाया। इसके विपरीत, भाजपा सरकार ने जो कहा, वह करके दिखाया है और इसी कारण आज यह यात्रा जनता के बीच अपने कामकाज की रिपोर्ट लेकर जा रही है।

विधायक संदीप शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि कार्यकर्ता आमजन की समस्याओं और पीड़ा को समझते हैं और सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाने में निरंतर जुटे रहते हैं।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष अक्षय चौधरी, पूर्व पार्षद बालचंद फौजी, ध्रुव राठौर, सी पी माहेश्वरी, विष्णु शर्मा, दिलीप शर्मा, रानू सक्सेना और पी पी गुप्ता सहित अन्य गणमान्य नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में रथ यात्रा के माध्यम से जनता तक विकास योजनाओं की जानकारी पहुँचाने के साथ ही सरकार की उपलब्धियों और सुशासन के संदेश को व्यापक स्तर पर फैलाने का संकल्प लिया गया।

आरकेपुरम् से शुरू हुई यह यात्रा नगर के विभिन्न हिस्सों में रुक-रुक कर जनता से संवाद करेगी और योजनाओं के लाभार्थियों तक सीधे पहुंच बनाएगी। इस पहल को प्रदेशभर में एक प्रेरक कदम के रूप में देखा जा रहा है, जिससे सरकार और जनता के बीच विश्वास और संवाद को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story