नई दिल्ली/कोटा।

देश की लोकतांत्रिक चेतना को झकझोर देने वाले मुद्दों के बीच रविवार को दिल्ली में आयोजित भव्य महारैली ने एक बार फिर लोकतंत्र की रक्षा के लिए उठती जन-आवाज़ को मजबूती दी। इस महारैली में कोटा शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राखी गौतम के नेतृत्व में कोटा से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली का केंद्र बिंदु कथित वोट चोरी, जनविरोधी नीतियां और लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर उठते सवाल रहे।

महारैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने “लोकतंत्र पर डाका मंज़ूर नहीं”, “आवाज़ दबेगी नहीं” और “जनता का हक़ छीना नहीं जाएगा” जैसे नारों के साथ भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। रैली में उमड़े जनसमूह ने लोकतंत्र की रक्षा के संकल्प को सार्वजनिक मंच पर स्पष्ट रूप से दोहराया।

कोटा शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राखी गौतम ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वोट चोरी के खिलाफ यह लड़ाई किसी एक दल की नहीं, बल्कि आम जनता के अधिकारों की रक्षा की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए देशवासियों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। राखी गौतम ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी द्वारा वोट चोरी के मुद्दे को सामने लाए जाने के बाद भाजपा और चुनाव आयोग भ्रमित करने वाले बयान देकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं, जिसे सफल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की आवाज को दबाने और लोकतंत्र पर आघात करने की किसी भी कोशिश का डटकर विरोध किया जाएगा।

महासचिव डॉ. विजय सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि कोटा से इस महारैली में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्ष, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, पार्षदगण तथा विभिन्न संगठनों के कार्यकारिणी सदस्य और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।

दिल्ली की इस महारैली ने न केवल राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ाई, बल्कि यह संदेश भी स्पष्ट कर दिया कि लोकतंत्र और जनता के अधिकारों पर किसी भी प्रकार का आघात देशभर में विरोध की मजबूत आवाज को जन्म देगा।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story