दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे हादसा: मनोज दुबे ने जताया शोक, मुआवजे की मांग
एनएचएआई से एक्सप्रेसवे पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं की जांच और यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग की गई है।

किसान नेता मनोज दुबे ने कोटा हादसे पर शोक जताते हुए जांच की मांग की।
राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की मृत्यु पर भारतीय राष्ट्रीय किसान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं किसान नेता मनोज दुबे ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतक श्रद्धालुओं के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग करते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से एक्सप्रेसवे पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं के कारणों की जांच कराने और यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था में सुधार करने का आग्रह किया है।
कोटा, 17 अक्टूबर। मनोज दुबे ने कहा कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से श्री खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन कोटा में दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत दुखद, हृदय विदारक और पीड़ादायक है। श्रद्धालुओं की मृत्यु की खबर से उन्होंने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना जताई।
मनोज दुबे ने बताया कि कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक टेंपो ट्रैवलर पुलिया से नीचे गिर गया। इस दर्दनाक हादसे ने एक्सप्रेसवे की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाएं गहरी चिंता का विषय हैं।
किसान नेता के अनुसार, पिछले डेढ़ साल में ही दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटनाओं में 150 से ज्यादा लोगों की दर्दनाक मौतें हो चुकी हैं। उन्होंने एनएचएआई से इन हादसों के कारणों की जांच कराने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सुधार करने की मांग की। साथ ही, उन्होंने सरकार से हादसे में जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के परिजनों को उचित मुआवजा देने का आग्रह किया।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
