कोटा। राष्ट्रीय एवं मानवीय सेवाओं के क्षेत्र में सक्रिय टीम जीवनदाता के सदस्य दीप शर्मा ने एक बार फिर मानवीय सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया। बी नेगेटिव रक्त समूह की गंभीर कमी के बावजूद, उन्होंने 70वीं बार एसडीपी डोनेट कर मरीज बाबूलाल के जीवन को संकट से बाहर निकाला।

मरीज बाबूलाल की प्लेटलेट संख्या केवल 6000 रह गई थी, और उनके पुत्र धर्मवीर मीणा इस स्थिति को लेकर बेहद चिंतित थे। इसी समय टीम जीवनदाता और लायंस क्लब कोटा टेक्नो के संरक्षक व संयोजक भुवनेश गुप्ता ने संपर्क किया। तत्परता दिखाते हुए दीप शर्मा अपनी पत्नी डॉ. साक्षी के साथ ब्लड सेंटर तलवंडी पहुंचे और तत्काल एसडीपी डोनेट कर आवश्यक चिकित्सीय सहायता प्रदान की।

इस अवसर पर टीम जीवनदाता के सदस्य शनि कश्यप, शिक्षक धर्मवीर मीणा, कंपनी सेक्रेटरी गौरव अग्रवाल, रक्तवीर भगत शर्मा और उमेश कश्यप ने भी रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान दिया। सभी उपस्थित सदस्य दीप शर्मा के उत्साह और समर्पण की सराहना करते नजर आए।

टीम जीवनदाता की यह पहल न केवल रक्तदान के महत्व को उजागर करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि संकट के समय तत्परता और समाजसेवा कैसे जीवन रक्षक साबित हो सकती है। दीप शर्मा का यह रिकॉर्ड 70वीं बार एसडीपी डोनेट करने का कार्य देश में मानवता की मिसाल के रूप में स्थापित हो गया है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story