कोटा: डीसीएम श्रीराम लिमिटेड में संस्थापक सर श्रीराम की 142वीं जयंती मनाई गई
सर श्रीराम की जयंती पर 158 कर्मचारियों को दीर्घ सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ कार्नीवाल का भी आयोजन हुआ।

कोटा के श्रीराम कला मंदिर में आयोजित समारोह के दौरान डीसीएम श्रीराम लिमिटेड के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर वीनू मेहता उत्कृष्ट सेवा देने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए।
राजस्थान के कोटा स्थित डीसीएम श्रीराम लिमिटेड के श्रीराम कला मंदिर परिसर में संस्थान के संस्थापक सर श्रीराम की 142वीं जयंती अत्यंत धूमधाम और गरिमामयी वातावरण में आयोजित की गई। इस पावन अवसर पर संस्थान के कर्मचारी और उनके परिवारजन बड़ी संख्या में एकत्रित हुए, जिससे पूरा परिसर उत्सव के रंग में सराबोर नजर आया। समारोह के मुख्य अतिथि डीसीएम श्रीराम लिमिटेड के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एण्ड रेजीडेन्ट हैड श्री वीनू मेहता ने कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ सर श्रीराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और पुष्पांजलि अर्पित करके किया। इस ऐतिहासिक जयंती समारोह के मुख्य पड़ाव में संस्थान के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने वाले 158 कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दीर्घ सेवा पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह के दौरान श्रेणीवार सम्मान की श्रृंखला में सर्वप्रथम 35 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले 10 कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। इसके पश्चात 30 वर्ष की सेवा के लिए 21, 25 वर्ष के लिए 7, 20 वर्ष की निरंतर सेवा हेतु 58, 15 वर्ष के लिए 32 तथा 10 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले 30 कर्मचाारियों को दीर्घ सेवा पुरस्कार से नवाजा गया। सांस्कृतिक अनुष्ठानों की कड़ी में सुरेन्द्र गौड़, हीना पांचाल एवं उनके साथियों ने सुमधुर पुष्पांजलि गीत प्रस्तुत किया, जबकि कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। उपस्थित जनसमूह ने परिसर में आयोजित कार्नीवाल और मनोविनोद कॉर्नर का भरपूर आनंद लिया। इसके अतिरिक्त, शैक्षणिक क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धि हेतु ओजस्वी शर्मा, शोभिनी सेन शर्मा, देवान्शी जैन को और कल्चरल क्षेत्र में पाखी त्यागी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। संस्थान की प्रगति में योगदान देने वाले अमृत कुमार सिंह, अरविन्द कुमार शर्मा, राजकुमार तथा फूलचन्द शर्मा को उनके रचनात्मक और अच्छे सुझावों हेतु भी पुरस्कृत किया गया। यह भव्य आयोजन न केवल संस्थापक के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का माध्यम बना, बल्कि इसने संस्थान और कर्मचारियों के अटूट संबंधों को और अधिक सुदृढ़ किया।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
