कोटा। दांतों और मुंह से जुड़ी बीमारियों के आधुनिक उपचार के लिए कोटा के दादाबाड़ी में दासवानी डेंटल हॉस्पिटल का शुभारंभ रविवार को महापौर अनसूया गोस्वामी एवं संस्थान के अध्यक्ष केएल दासवानी ने किया। अस्पताल में डिजिटल तकनीक और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के माध्यम से दंत रोगों का उपचार विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया जाएगा।

अस्पताल के निदेशक विजय दासवानी ने बताया कि यहां दांतों और मुंह से संबंधित विभिन्न बीमारियों के उपचार के लिए अलग-अलग विशेषज्ञों की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। दांतों की नसों से जुड़ी बीमारियों का उपचार एंडोडॉन्टिक्स विशेषज्ञ, मसूड़ों की समस्याओं का उपचार पीरियडॉन्टिक्स विशेषज्ञ और बच्चों के दांतों का उपचार पेडोडॉन्टिक्स विशेषज्ञ करेंगे। दुर्घटनाओं और जटिल सर्जरी से संबंधित मामलों में ओरल सर्जन उपचार करेंगे।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में दांतों की बत्तीसी बनवाने, दांत फिक्स करवाने और इम्प्लांट की सुविधा प्रोस्टोडॉन्टिक्स विशेषज्ञों के माध्यम से उपलब्ध होगी। टेढ़े-मेढ़े दांतों को ठीक करने के लिए ऑर्थोडॉन्टिक्स विशेषज्ञों की सेवाएं भी मिलेंगी। इसके अलावा मुंह से संबंधित अन्य समस्याओं के निदान के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक उपचार करेंगे।

विजय दासवानी के अनुसार, अस्पताल में दांतों की गहराई तक जांच के लिए आधुनिक सीबीसीटी (CBCT) मशीन स्थापित की गई है। इस मशीन की सहायता से दांतों और जबड़े की विस्तृत जांच कर उपचार में मदद मिलेगी। अस्पताल में अत्याधुनिक लैब की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे मरीजों को जांच और उपचार के लिए बड़े महानगरों में जाने की आवश्यकता कम होगी।

अस्पताल में फिक्स बत्तीसी के साथ डिजिटल तकनीक से दांतों पर लगाए जाने वाले कैप को लगभग एक घंटे में तैयार कर लगाने की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके साथ ही रूट कैनाल ट्रीटमेंट (आरसीटी) को एक ही सीटिंग में पूरा करने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाएगा।

दादाबाड़ी में शुरू हुआ दासवानी डेंटल हॉस्पिटल दांतों और मुंह से संबंधित विभिन्न समस्याओं के उपचार के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों, डिजिटल तकनीक, आधुनिक जांच मशीन और लैब सुविधाओं के साथ मरीजों को सेवाएं उपलब्ध कराएगा।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story