दाधीच समाज में आज शहनाई की मधुर ध्वनि गूंजेगी। श्री महर्षि दधीचि छात्रावास समिति, कोटा संभाग द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन गुरुवार (फुलेरा दूज) को ‘दधीचि मार्ग’, कोटड़ी नहर रोड स्थित परिसर में किया जाएगा।


आयोजन का विवरण एवं कार्यक्रम

आयोजन को लेकर समाज में उल्लास और उत्साह का वातावरण है। समिति अध्यक्ष रविन्द्र दाधीच ने बताया कि -

"मांगलिक कार्यक्रम प्रातः 8:15 बजे विनायक स्थापना के साथ प्रारंभ होंगे। इसके पश्चात बासन, मंडप एवं यज्ञोपवीत, निकासी, तोरण, पाणिग्रहण संस्कार, आशीर्वाद समारोह एवं विदाई जैसे सभी वैवाहिक संस्कार पारंपरिक वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराए जाएंगे।"

  • सम्मेलन में 6 जोड़े हिंदू रीति-रिवाज पद्धति से परिणय सूत्र में बंधेंगे।
  • समिति मंत्री निमेष पुरोहित ने यह जानकारी साझा की है।

वरिष्ठ जन सम्मान एवं चिकित्सा सुविधा

समाज के वरिष्ठ सदस्य नागेश दाधीच ने जानकारी दी कि -

"कार्यक्रम में 75 वर्ष से अधिक आयु के 140 समाजबंधुओं का सम्मान किया जाएगा। साथ ही आयोजन स्थल पर चिकित्सा सुविधा हेतु मेडिकल कैंप भी लगाया जाएगा, जिससे उपस्थित समाजजनों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।"


व्यवस्थाएं एवं दायित्व

आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए समाज के लोगों को दायित्व सौंपे गए हैं, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

  • कौशल किशोर दाधीच, दिवाकर दाधीच, चंद्र प्रकाश, एडवोकेट नरेंद्र मोहन।
  • राजेश दाधीच, चेतन दाधीच, नागेश दाधीच, दुष्यंत दाधीच।
  • प्रेम दाधीच, रामकल्याण दाधीच एवं सुरेश दाधीच।
  • मंच संचालन की जिम्मेदारी नरेंद्र मोहन और नागेश दाधीच निभाएंगे।

मेहंदी समारोह एवं महिला मंडल

इससे पूर्व बुधवार को महिला मंडल द्वारा मेहंदी समारोह का आयोजन किया गया। महिला मंडल की अध्यक्ष स्मिता दाधीच एवं मंत्री अम्बिका दाधीच ने बताया कि -

"समाज की महिलाओं एवं दुल्हनों के लिए स्नेहपूर्वक मेहंदी रचाई गई।"


उपहार एवं गृहस्थी की सामग्री

कोषाध्यक्ष सुनील दाधीच ने बताया कि सामूहिक विवाह में सम्मिलित प्रत्येक जोड़े को समिति की ओर से गृहस्थ जीवन के लिए आवश्यक 51 उपयोगी वस्तुएं प्रदान की जाएगी, जिनमें शामिल हैं:

  • डबल बेड, गद्दे-तकिए, कूलर, डिनर सेट।
  • अलमारी, मिक्सर-ग्राइंडर, ओवन, कूकर।
  • चांदी के आभूषण सहित अन्य सामग्री।
Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story