कोटा में श्री महर्षि दधीचि छात्रावास समिति के नेतृत्व में दाधीच समाज के प्रतिनिधियों ने नागौर जिले के गोठ मांगलोद स्थित मंदिर में पुजारियों द्वारा कथित हमले के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) वीरेंद्र सिंह यादव को सौंपा गया।

समाज की भावनाओं और मंदिर की गरिमा पर आघात

ज्ञापन में स्पष्ट रूप से कहा गया कि अखिल भारतवर्षीय दाधीच (दाहिमा) ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों पर हुआ हमला न केवल व्यक्तियों पर, बल्कि पूरे दाधीच समाज की भावनाओं पर आघात है। साथ ही इस पूरी घटना को गोठ मांगलोद स्थित माँ दधिमती मंदिर की गरिमा के भी विपरीत बताया गया है।

दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग और आंदोलन की चेतावनी

समिति अध्यक्ष रविन्द्र जोशी ने समाज का पक्ष रखते हुए कहा कि "इस घटना को लेकर देशभर के दाधीच समाज में गहरा रोष व्याप्त है और सभी दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।" वहीं महामंत्री निमेष पुरोहित ने प्रशासन को सचेत करते हुए चेतावनी दी कि "यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो समाज आंदोलन के लिए बाध्य होगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।"

प्रदर्शन में समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता

समाज के प्रतिनिधियों ने राज्य सरकार से घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने के दौरान कोषाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा, राम कल्याण दाधीच, राजेश दाधीच, नरेंद्र मोहन दाधीच, विष्णु दाधीच, बुद्धि प्रकाश दाधीच, अमित दाधीच (कोयला), प्रेम बिहारी दाधीच, एड. बनवारी दाधीच, एड. चंद्र प्रकाश दाधीच, युवा अध्यक्ष कमल दाधीच, महिला अध्यक्ष स्मिता दाधीच, विनीता जोशी, पुष्पा दाधीच, पूर्णिमा दाधीच सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Updated On
Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story