कोटा में दाधीच समाज की ओर से मां दधिमती का पूजन-अभिषेक, हवन और कन्या पूजन श्रद्धा के साथ किया गया। इसके बाद आयोजित डांडिया उत्सव में भक्ति गीतों की स्वर लहरियों और डांडिया की खनक के बीच समाज के महिला-पुरुषों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। धार्मिक अनुष्ठान से लेकर सांस्कृतिक आयोजन तक पूरा माहौल मां दधिमती की आराधना और सामूहिक उल्लास से सराबोर रहा।

समाज अध्यक्ष रविंद्र जोशी और मंत्री निमेष पुरोहित ने बताया कि श्री महर्षि दधिची छात्रावास समिति में सुबह 11 बजे धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया गया। इस दौरान महिलाओं ने सामूहिक भजन-कीर्तन कर मां दधिमती की आराधना की। ‘लाया थारी चुनरी’, ‘अम्बे तू है जगदम्बे’ और ‘मारा माताजी तो घना रूपाला सा दधिमती माँ’ जैसे भजनों से परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने मां को चुनरी अर्पित की और हवन किया। इसके बाद 51 कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया तथा उपहार भेंट किए गए।

महिला मंडल अध्यक्ष स्मिता शर्मा और अंबिका शर्मा ने बताया कि रात्रि में डांडिया उत्सव आयोजित किया गया, जिसमें समाज के सदस्यों ने उत्साह के साथ भाग लिया। भजनों और गीतों की धुन पर महिला-पुरुषों तथा बच्चों ने सामूहिक रूप से डांडिया खेला। पारंपरिक उल्लास और भक्ति के संगम ने आयोजन को विशेष रंग दिया। प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी का ध्यान आकर्षित किया। महिला मंडल अध्यक्ष स्मिता शर्मा और अंबिका शर्मा के निर्देशन में आयोजन की व्यवस्थाएं संभाली गईं।

नागेश दाधिच ने बताया कि डांडिया उत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वैद्य रामचरण दाधीच, राज दाधीच, डॉ. रश्मि दाधीच, लोकेश दाधीच और भावना दाधीच ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। छोटे बच्चों, महिला और पुरुष वर्ग की प्रतियोगिताओं के बाद युगल जोड़ियों को भी उनके प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार मिलने पर विजेताओं के चेहरे खिल उठे।

समाज अध्यक्ष रविंद्र जोशी, मंत्री निमेष पुरोहित और कोषाध्यक्ष सुनील शर्मा की उपस्थिति में आयोजन संपन्न हुआ। मां दधिमती की आराधना, सामूहिक भजन-कीर्तन, 51 कन्याओं के पूजन-भोजन और डांडिया उत्सव के माध्यम से दाधीच समाज के सदस्यों ने धार्मिक श्रद्धा और सांस्कृतिक सहभागिता के साथ कार्यक्रम में भागीदारी निभाई।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story