प्रदेश में गौ तस्करी की निरंतर बढ़ती घटनाओं और तस्करों द्वारा पुलिस पर किए जा रहे दुस्साहस हमलों के मामले को विधायक संदीप शर्मा ने अतारांकित प्रश्न के माध्यम से विधानसभा में उठाया। उन्होंने सरकार से मांग की है कि "गौ तस्कर न केवल बहुसंख्यक आबादी की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के साथ प्रदेश में कानून के राज को चुनौती दे रहे हैं, ऐसे में इनका उन्मूलन जरूरी है।" प्रश्न के उत्तर में सरकार द्वारा बताया गया है कि ऐसे गौ तस्करों की सम्पत्ति जप्त करने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस मुठभेड़ और हताहतों का विवरण

विधायक शर्मा ने प्रश्न में पूछा था कि प्रदेश में विगत पांच वर्षों में पुलिस व गौ-तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में कितने गौ-तस्कर एवं पुलिसकर्मी हताहत व घायल हुए। इस पर सरकार द्वारा आधिकारिक आंकड़े पेश करते हुए बताया गया है कि प्रदेश में विगत पांच वर्षों में पुलिस व गौ-तस्करों के बीच मुठभेड की 54 घटनाएं हुई जिनमें 13 गौ-तस्कर एवं 09 पुलिसकर्मी घायल हुए। उक्त घटनाओं में गिरफ्तार और फरार गौ-तस्करों की संख्या के बारे में विवरण देते हुए बताया गया है कि 110 गौ-तस्कर गिरफ्तार किये गये तथा 63 अभी भी फरार चल रहे है।

अपराध से कमाई सम्पत्ति जप्त करने की कार्रवाई शुरू

विधायक संदीप शर्मा ने सरकार से पूछा था कि क्या निरंतर गौ-तस्करी करने व पुलिस पर हमला करने वाले ऐसे अपराधियों की अपराध की कमाई से अर्जित सम्पत्ति को धारा 107 के तहत जब्त व नष्ट करने की कोई कार्रवाई की गयी है? इसके उत्तर में सरकार ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अपराधियों की अपराध से अर्जित सम्पत्ति को धारा 107 बीएनएसएस के तहत जब्त व नष्ट करने की कार्रवाई की जा रही है। ### न्यायिक प्रक्रिया और भावी कदम

वर्तमान में इस वैधानिक कार्रवाई की स्थिति को स्पष्ट करते हुए बताया गया है कि "01 अपराधी के विरूद्ध धारा 107 बीएनएसएस का इस्तगासा तैयार कर पेश न्यायालय किया जा चुका है।" न्यायालय द्वारा आदेशित किये जाने पर सम्पत्ति जब्त व नष्ट की कार्यवाही की जावेगी तथा 5 गिरफ्तार शुदा मुल्जिमानों की अपराध से कमाई सम्पति का रिकॉर्ड प्राप्त किया जाकर आवश्यक कार्यवाही की जावेगी।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story