देहात जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष टीकमचंद सुमन की अनुशंसा पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग (इटावा) पीपल्दा ब्लॉक "ए" के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण गुर्जर ने नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नई कार्यकारिणी में संगठन के विभिन्न पदों पर 90 से अधिक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। कार्यकारिणी की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

देहात जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष टीकमचंद सुमन ने कहा कि नई कार्यकारिणी का गठन संगठन के विस्तार और बूथ स्तर तक मजबूती को ध्यान में रखते हुए किया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी में मुरलीधर सुमन को संगठन महासचिव बनाया गया है। सत्य नारायण गुर्जर, शकील अहमद, भरत नागर, त्रिलोक पारेता सहित 14 पदाधिकारियों को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। चंचल सोनी, शंभू दयाल राठौर, ललित धाकड़, भुवनेश सेन, ललित यादव, गजानंद कहार सहित 19 पदाधिकारियों को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा रविंद्र गुर्जर, शिवचरण सुमन, रफीक पठान, महेश कुमार जांगिड़, रामकल्याण सेन सहित 17 पदाधिकारियों को महासचिव, गजानंद योगी, टीकम सोनी, नरेश गुर्जर, चेतन नागर सहित 17 पदाधिकारियों को सचिव तथा पृथ्वीराज सुमन, देवेंद्र नागर, कुलदीप गुर्जर, रईस खा, हेमन्त सेन सहित 13 पदाधिकारियों को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं मुकेश पारेता को महामंत्री, सोहनलाल धाकड़, रामावतार गुर्जर, रामलखन धाकड़ और महावीर वैष्णव को प्रचार मंत्री, गिर्राज प्रसाद केवट को मंत्री, सिद्दीक पठान को प्रवक्ता, लुकमान भाई को कोषाध्यक्ष तथा टीकम नागर को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही पांच सदस्यों को भी संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण गुर्जर ने कहा कि नई टीम के गठन से ब्लॉक स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का कार्य करेंगे।

कार्यकारिणी की घोषणा के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि नई टीम संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इस बीच पूर्व विधायक एवं कोटा लोकसभा प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल ने भी पीपल्दा (इटावा) ब्लॉक "ए" की नवनियुक्त कार्यकारिणी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं देहात ओबीसी विभाग द्वारा लगातार संगठन विस्तार को गति दी जा रही है, जिसके लिए शहर अध्यक्ष दीपक नामदेव और देहात अध्यक्ष टीकमचंद सुमन साधुवाद के पात्र हैं।

प्रहलाद गुंजल ने कहा कि कांग्रेस की रीतियों और नीतियों से जिस प्रकार अन्य पिछड़ा वर्ग का जुड़ाव बढ़ रहा है, वह आने वाले समय में कांग्रेस को और मजबूती देगा। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार के कुशासन से जनता त्रस्त है, जिसके चलते आमजन का कांग्रेस पर विश्वास बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनहित के मुद्दों पर आमजन के साथ खड़ी रही है। अंत में उन्होंने नवनियुक्त कार्यकारिणी को पुनः बधाई देते हुए विश्वास जताया कि नई टीम जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का कार्य करेगी।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story