शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सहकारिता प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नान्ता स्थित सोमनाथ मंदिर परिसर में आयोजित हुई, जिसमें संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राखी गौतम रहीं, जबकि बैठक की अध्यक्षता सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजय पंडित ने की।

बैठक में संगठन महासचिव चाँद मोहम्मद घोंसी, जिला महासचिव वैभव गौतम, रेखा महावर, पार्षद लटूर सैनी, मंडल अध्यक्ष लेखराज सैनी, ओबीसी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष महावीर सैनी, मुकेश मेघवाल, राजू वाल्मीकि, दारा सिंह बंजारा, हकीमत अली सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम एवं सहकारिता प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विजय पंडित ने वार्ड संख्या 20 के अध्यक्ष पद पर शंकरलाल प्रजापति तथा उपाध्यक्ष पद पर विनोद शर्मा को मनोनीत किया। नवमनोनीत पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

बैठक को संबोधित करते हुए राखी गौतम ने कहा कि कांग्रेस संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता के साथ खड़ी रही है और आगे भी हर जनहित के मुद्दे पर मजबूती से आवाज़ उठाती रहेगी।

सहकारिता प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विजय पंडित ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब समय संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का है। उन्होंने कहा कि आने वाले नगर निगम चुनाव में कांग्रेस का बोर्ड बनाना युवाओं की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं ने अपनी ताकत का परिचय देकर केंद्र सरकार को भी झुकने पर मजबूर किया है, इसलिए युवाओं को अपनी शक्ति पहचानकर राजनीति में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए और कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में दीपक शर्मा ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। बैठक में बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन, मातृशक्ति एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर आगामी गतिविधियों की दिशा भी स्पष्ट हुई।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story