कोटा में बढ़ते अपराधों पर कांग्रेस का हमला, राखी गौतम ने पुलिस और सरकार पर उठाए गंभीर सवाल
कोटा में बढ़ते अपराधों को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर हमला बोला। राखी गौतम ने कहा कि अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं और कानून व्यवस्था पूरी तरह ठप्प हो चुकी है। उन्होंने चेतावनी दी कि सुधार न होने पर आंदोलन किया जाएगा।

कोटा, 26 नवम्बर 2025।
कोटा शहर में अपराधी खुलेआम दिनदहाड़े अपराधों को अंजाम दे रहे हैं, और इस पर कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी की नव नियुक्त जिलाध्यक्ष राखी गौतम ने भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन पर कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं।
राखी गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार के शासन में अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं और वे बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई दुकानदारों पर चाकुओं से तबातोड़ हमला किया जा चुका है, लेकिन अपराधियों को पकड़ने में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहा है। उनका कहना था कि अपराधियों का खुला राज और सरकार की अनदेखी कानून व्यवस्था को पूरी तरह ठप्प कर रही है।
जिलाध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार और पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था सुधारने के लिए तुरंत कदम नहीं उठाए, तो कांग्रेस राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार पर होगी।
राखी गौतम के इस बयान से यह स्पष्ट हुआ कि कोटा शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंता जनक बनी हुई है और राजनीतिक हलकों में इसे लेकर विरोध और दबाव बढ़ता जा रहा है।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
