बढ़ती महंगाई के बीच कमर्शियल LPG गैस सिलेंडरों के दामों में ₹993 की भारी वृद्धि ने सियासी माहौल गरमा दिया है। शुक्रवार को केंद्र की मोदी सरकार द्वारा पश्चिमी बंगाल चुनावों के बाद युद्ध की आड़ में यह वृद्धि किए जाने पर कोटा शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए निर्णय की तीव्र निंदा की।

शहर कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष राखी गौतम ने जारी बयान में आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने पश्चिमी बंगाल के चुनावों के बाद जनता को धोखा देकर युद्ध की आड़ में एक बार फिर छठी बार जनता की जेब पर डाका डाला है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने एक जनवरी से अब तक छठी बार कीमतें बढ़ाई हैं और कुल मिलाकर ₹1518 तक की वृद्धि कर चुकी है। अब कमर्शियल सिलेंडर ₹3099 में मिलेगा, जिसका सीधा असर आमजन पर पड़ेगा।

राखी गौतम ने कहा कि एक तरफ आम आदमी पहले ही कमरतोड़ महंगाई से जूझ रहा है, वहीं दूसरी तरफ कमर्शियल गैस के दाम बढ़ाकर सरकार ने छोटे व्यापारियों, होटल और रेस्तरां मालिकों की कमर तोड़ दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब कमर्शियल सिलेंडर बेहताशा महंगा होगा तो बाहर का खाना, चाय और नाश्ता भी महंगा होगा, जिसका सीधा बोझ अंततः आम जनता की थाली पर पड़ेगा।

उन्होंने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि “मोदी है तो मुमकिन है” का नारा अब “मोदी है तो महंगाई मुमकिन है” में बदल चुका है। उन्होंने कहा कि चुनावी वादों में अच्छे दिन की बात करने वाली सरकार ने पश्चिमी बंगाल चुनावों के बाद जनता की आंखों में धूल झोंककर उन्हें धोखा दिया है और अब महंगे दिनों का उपहार देकर महंगाई की मार से जनता को प्रभावित कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्यो में मतदान हो चुका है, युद्ध का बहाना बनाकर सरकार जनता को बार-बार लूटने का अवसर नहीं गंवाना चाहती और आमजन विरोधी नीति अपना रही है।

जिलाध्यक्ष राखी गौतम ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बढ़ती कीमतों पर लगाम नहीं लगाई गई तो कांग्रेस पार्टी जनता के हितों को देखते हुए सड़कों पर उतरकर संघर्ष करेगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी मोदी सरकार की होगी। वहीं, महासचिव डॉ विजय सोनी ने भी कमर्शियल गैस सिलेंडरों में की गई वृद्धि की कटु शब्दों में निंदा की है।

सादर प्रकाशनार्थ। भवदीय

संपादक महोदय, दैनिक……

डॉ विजय सोनी, महासचिव कांग्रेस कोटा

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story