कोटा थर्मल पावर प्लांट स्थित सीआईएसएफ इकाई में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अधिकारियों एवं जवानों के लिए तनाव प्रबंधन और कार्य-जीवन संतुलन विषय पर एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम JCI Kota Achievers द्वारा आयोजित किया गया, जो सीआईएसएफ प्रमुख डी.सी. हाओकिप की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

सम्मेलन कक्ष में आयोजित इस लगभग डेढ़ घंटे के प्रशिक्षण सत्र में प्रतिभागियों को मानसिक तनाव से निपटने, सकारात्मक सोच विकसित करने तथा व्यावसायिक और व्यक्तिगत जीवन के बीच संतुलन स्थापित करने के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक एचजीएफ मेघना ने तनाव प्रबंधन, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता और कार्यस्थल पर सकारात्मक वातावरण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि इस प्रशिक्षण पहल को सीआईएसएफ मुख्यालय के आधिकारिक सोशल मीडिया मंचों पर सराहना और मान्यता प्राप्त हुई है। उपस्थित अधिकारियों और जवानों ने सत्र को अत्यंत उपयोगी, ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी बताया तथा ऐसी पहलों को समय की आवश्यकता करार दिया।

इस आयोजन के माध्यम से सुरक्षा बलों के कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने और उनकी कार्यकुशलता को बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया, जिससे बल के भीतर संतुलित और सकारात्मक कार्य वातावरण को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story