सेवाकार्य के बीच मनाया गया छगन माहुर का जन्मदिन, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष को कार्यकर्ताओं ने दी ढेरों शुभकामनाएं
कोटा में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर का जन्मदिन कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष सेवादिवस के रूप में मनाया गया। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने शुभकामनाएं दीं। फल वितरण, सामूहिक हनुमान चालीसा, वस्त्र एवं भोजन वितरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कार्यों का आयोजन किया गया।

कोटा। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहुर के जन्मदिन के अवसर पर कोटा में कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष सेवादिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री भजन लाल जी शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष मदन जी राठौड़ ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की। प्रदेश के विभिन्न विधायकों और सांसदों ने भी फोन के माध्यम से छगन माहुर को शुभकामनाएं दीं, जिससे इस अवसर की गरिमा और बढ़ गई।
जन्मदिन और प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्ति के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने समाज सेवा के माध्यम से इस दिन को यादगार बनाया। कोमल पारेता के नेतृत्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में छगन माहुर का स्वागत और अभिवादन किया गया। एमबीएस अस्पताल में राजकुमार झां के नेतृत्व में फल वितरण किया गया, जिससे मरीजों और उनके परिजनों में प्रसन्नता का माहौल रहा। स्टेशन क्षेत्र में अमित गौतम के नेतृत्व में चांद मारी बालाजी में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित किया गया।
इसके अलावा, स्टेशन क्षेत्र में साई कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट के मोनेश शर्मा के नेतृत्व में, प्रचंड बालाजी गोशाला, धाकड़ इलेक्ट्रॉनिक के निखिल शर्मा और हिमांशु मेवाड़ा तथा राजकुमार के नेतृत्व में चन्द्रप्रकाश मालव, अंकुश शर्मा, नकुल मेवाड़ा और विष्णु ने छगन माहुर का स्वागत किया। अन्नतपुरा में बबलू पठान के नेतृत्व में जोरदार अभिनंदन हुआ। अर्जुन सिंह गौड़ के नेतृत्व में संतोषी नगर कच्ची बस्ती में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। वहीं, श्री गोविंद गुरु गुमुन्तु छात्रावास में भोजन, प्रसादी और वस्त्र वितरण कर सेवा भाव को आगे बढ़ाया गया। बोरखेड़ा में दीपक शर्मा के नेतृत्व में श्रमदान भी किया गया।
इस प्रकार, कार्यकर्ताओं की व्यापक भागीदारी और सामाजिक सेवा के माध्यम से छगन माहुर का जन्मदिन न केवल व्यक्तिगत उल्लास का अवसर बना बल्कि समाज सेवा और जनकल्याण के संदेश को भी समर्पित किया गया। यह आयोजन छगन माहुर के नेतृत्व में समाज के विभिन्न वर्गों में सकारात्मक योगदान और सेवा भाव की मिसाल साबित हुआ।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
