कोटा, 1 फरवरी 2026: चंबल फिल्म फेस्टिवल के निर्देशक कपिल सिद्धार्थ ने बताया कि आज चंबल फिल्म फेस्टिवल का समापन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि फिल्म अभिनेत्री सीमा विश्वास थी।


हाड़ोती पर्यटन में वृद्धि और विशेष प्रयास

  • इस अवसर पर उन्होंने बताया कि "कोटा हाड़ोती ट्रैवल मार्ट के आयोजन के पश्चात कोटा में पर्यटकों मे बढ़ोतरी हुई है।"
  • इस आयोजन के माध्यम से हाड़ोती पर्यटन के मानचित्र पर लाने के लिए पूरे प्रयास किया जा रहे हैं।

अशोक माहेश्वरी का सम्मान और रोड शो की सफलता

जिसके लिए होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान कोटा डिवीजन के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी के नेतृत्व में पिछले 6 माह के अथक प्रयासों से जो कोटा हाड़ोती ट्रेवल मार्ट का सफल आयोजन किया गया है इसके लिए कई राज्यों में रोड शो के आयोजन हुए और पूरे देश के टूर ऑपरेटर कोटा हाड़ोती ट्रेवल मार्ट में शामिल हुए। इसके सफल आयोजन पर होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान कोटा डिवीजन के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी का सम्मान किया गया।


फिल्म मेकर्स को आमंत्रण और मुकुंदरा डॉक्यूमेंट्री

इस अवसर पर अशोक माहेश्वरी ने देश विदेश से आए फिल्म मेकर्स को "हाड़ोती में फिल्मों की शूटिंग करने का आव्हान किया है ताकि हाड़ोती के पयर्टन स्थलो का राष्ट्रीय अन्तराष्ट्रीय स्तर प्रचार प्रसार हो सकेगा क्योंकि यहां पर बेहतरीन लोकेशन है।"

इस अवसर पर मुकुंदरा पर बनाई गयी डॉक्यूमेंट्री फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित किया गया जो अब पूरे देश में दिखाई जाएगी।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story