चंबल ईवी काइनेटिक के अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम का कोटा में भव्य शुभारंभ
कोटा के वल्लभ नगर में चंबल ईवी काइनेटिक के नए अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम का शुभारंभ हुआ। यहां DX और DX+ मॉडल, 2.6 किलोवाट बैटरी, आसान फाइनेंस और आफ्टर-सेल्स सर्विस उपलब्ध होगी।

तस्वीर में कोटा के वल्लभ नगर में चंबल ईवी काइनेटिक शोरूम के उद्घाटन समारोह के दौरान अतिथि और गणमान्य लोग नजर आ रहे हैं।
कोटा। वल्लभ नगर कोटा में ‘चंबल ईवी काइनेटिक’ (Chambal EV Kinetic) के नए अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक वाहन (EV) शोरूम का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि राजीव दत्ता और डायरेक्टर करण कोहली मौजूद रहे।
कार्यक्रम में राजीव दत्ता और करण कोहली ने बताया कि काइनेटिक के इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन आधुनिक तकनीक, मजबूत बैटरी बैकअप, आकर्षक डिजाइन और कम परिचालन लागत के साथ आते हैं। उन्होंने बताया कि काइनेटिक में DX और DX+ दो मॉडल उपलब्ध हैं। दोनों मॉडलों में 2.6 किलोवाट की बैटरी क्षमता है।
शोरूम में ग्राहकों के लिए नवीनतम इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही आसान फाइनेंस सुविधा और उत्कृष्ट आफ्टर-सेल्स सर्विस भी प्रदान की जाएगी।
उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, व्यापारिक प्रतिनिधि और स्थानीय ग्राहक उपस्थित रहे। उन्होंने शोरूम का अवलोकन किया और इलेक्ट्रिक वाहनों के फीचर्स की सराहना की। वल्लभ नगर में नए शोरूम की शुरुआत के साथ ग्राहकों को काइनेटिक के इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की रेंज, फाइनेंस सुविधा और आफ्टर-सेल्स सर्विस एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
