कोटा। युगधर्म श्रीहरिनाम संकीर्तन के आदि प्रचारक प्रेमावतार श्रीकृष्ण चैतन्य महाप्रभु जी का भुवन मंगल शुभ प्राकट्य महा-महोत्सव का वार्षिक आयोजन गणेश नगर स्थित श्री कृष्ण चैतन्य प्रेम भक्ति धाम, धरणी धरण चौराहा पर आयोजित किया जा रहा है। मीडिया प्रभारी रवि कुमार झंवर ने बताया कि श्री चैतन्य प्रेम भक्ति संघ का वार्षिक फागोत्सव समारोह 27 फरवरी से 04 मार्च तक विभिन्न आयोजनों के साथ किया जाएगा। यह आयोजन गौड़ीय परंपरा के संत नित्य लीला प्रविष्टि ॐ विष्णुपाद श्री चक्रधर प्रसाद "भक्ति शास्त्री" जी महाराज जी के कृपा आशीर्वाद से वर्तमान आचार्य श्री हरे कृष्ण दास ब्रह्मचारी जी महाराज के सानिध्य में सुसंपन्न होगा।

प्रभात फेरी और धर्म प्रवचन का क्रम

ललित नारायण प्रभु ने बताया कि गौर पूर्णिमा पर प्राकट्य महामहोत्सव के तहत 27 फरवरी से 4 मार्च तक नित्य प्रति प्रातः 5.30 बजे मंगल आरती पश्चात कोटा के विभिन्न क्षेत्रों में श्री हरि नाम संकीर्तन प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके साथ ही सांय 7.30 बजे संध्या आरती पश्चात श्री हरिनाम संकीर्तन एवं धर्म प्रवचन आयोजित होंगे।

विशाल हरिनाम संकीर्तन शोभायात्रा का विवरण

नारायणदास प्रभु ने बताया कि "02 मार्च को सांय 05 बजे महाप्रभु जी का विशाल एवं भव्य हरिनाम संकीर्तन यात्रा दंडवीर हनुमान मंदिर महावीर नगर तृतीय से प्रारंभ होकर वहीं समाप्त की जाएगी।" इस शोभायात्रा के माध्यम से समूचे क्षेत्र में हरिनाम की गूंज सुनाई देगी।

गौर पूर्णिमा महोत्सव एवं आनंदोत्सव का कार्यक्रम

03 मार्च को महाप्रभु जी का जन्मोत्सव, श्री गौरपूर्ण उपवास, फूलडोल, संकीर्तन, संध्या, पुरुषसूक्त पाठ व महाआरती आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के अंतिम चरण में, 04 मार्च को श्री जगन्नाथ मिश्र आनंदोत्सव, बधाई गायन, श्री गीता जी एवं प्रेमाभक्ति चंद्रिका का पाठ मंदिर परिसर में संपन्न होगा।

Updated On
Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story