कोटा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों में मोशन एजुकेशन के फाउंडेशन डिवीजन के विद्यार्थियों ने अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का लोहा मनवाते हुए अभूतपूर्व सफलता अर्जित की है। इस गौरवशाली परिणाम में संस्थान की छात्रा एकता शर्मा ने 99.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया है।

सफलता के इस सिलसिले को विस्तार देते हुए मोशन एजुकेशन के फाउंडर एवं विख्यात एजुकेटर नितिन विजय ने जानकारी साझा की कि एकता शर्मा के अतिरिक्त तनीषा राठौर ने 99.6 प्रतिशत और ट्विंकल ने 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्थान का मान बढ़ाया है। परिणामों की सघनता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मोशन के कुल 17 विद्यार्थियों ने 98 प्रतिशत से अधिक की उपलब्धि हासिल की है, जबकि 44 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा को सिद्ध किया है।

इस शानदार प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त करते हुए नितिन विजय ने सफलता का संपूर्ण श्रेय विद्यार्थियों की अनथक मेहनत, अभिभावकों के निरंतर सहयोग और संस्थान की फैकल्टी टीम के समर्पित मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने विशेष रूप से रेखांकित किया कि फाउंडेशन स्तर पर की गई सुदृढ़ तैयारी ही भविष्य की चुनौतीपूर्ण प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में सफलता की आधारशिला रखती है। मोशन एजुकेशन इसी विजन के साथ छात्रों की अवधारणात्मक स्पष्टता, नियमित परीक्षण और व्यक्तिगत मार्गदर्शन पर विशेष बल देता है।

वहीं, संस्थान की डायरेक्टर डॉ. स्वाति विजय ने सभी सफल विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। उन्होंने विश्वास जताया कि यह उत्कृष्ट परिणाम अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा का अटूट स्रोत बनेगा और आगामी वर्षों में मोशन एजुकेशन की सफलता के मानक और अधिक सुदृढ़ होकर उभरेंगे।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story