सीबीएसई 10वीं रिजल्ट: अवनी कपिला ने 499 अंक पाकर देश में दूसरा स्थान पाया
गुरुग्राम की अवनी कपिला ने 99.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए, वह वर्तमान में कोटा के ई-सरल संस्थान से जेईई की तैयारी कर रही हैं।

सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में 499 अंक हासिल करने वाली छात्रा अवनी कपिला, जो कोटा के ई-सरल संस्थान से इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही हैं।
कोटा, 17 अप्रैल। सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों में प्रतिभा का परचम लहराते हुए छात्रा अवनी कपिला ने 500 में से 499 अंक अर्जित कर देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। 99.8 प्रतिशत अंकों के साथ ऐतिहासिक कीर्तिमान रचने वाली अवनी वर्तमान में कोटा के ई-सरल संस्थान से जेईई की ऑनलाइन तैयारी कर रही है। ई-सरल कोचिंग संस्थान के निदेशक सारांश गुप्ता ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर जानकारी देते हुए बताया कि अवनी पिछले तीन वर्षों से संस्थान के ऑनलाइन 'अग्नि' कोर्स की नियमित छात्रा है। वह इसी संस्थान के माध्यम से जेईई-मेन एवं एडवांस्ड की गहन तैयारी कर भविष्य में आईआईटी में प्रवेश लेने के अपने स्वप्न को साकार करना चाहती है।
गुरुग्राम निवासी अवनी के पिता अर्पित कपिला एवं माता अनुज ने बेटी की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि वह अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर कठिन परिश्रम कर रही है। अवनी ने अपनी शैक्षणिक दक्षता का प्रदर्शन करते हुए इंग्लिश, सोशल साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एवं फ्रेंच लैंग्वेज जैसे विषयों में 100 में से 100 पूर्ण अंक प्राप्त किए हैं, जबकि गणित में उसे 99 अंक प्राप्त हुए हैं। उल्लेखनीय है कि सीबीएसई द्वारा आयोजित इस वर्ष की दसवीं बोर्ड परीक्षा में देशभर से कुल 24.8 लाख विद्यार्थी सम्मिलित हुए थे। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष की परीक्षा में छात्रों की तुलना में छात्राएं बेहतर प्रदर्शन करते हुए अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने में अग्रणी रही हैं। अवनी की यह सफलता न केवल उसके परिवार, बल्कि कोटा के शैक्षणिक वातावरण के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि है।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
