आईआईटी बॉम्बे के राष्ट्रीय मंच पर करियर पॉइंट यूनिवर्सिटी के छात्रों का परचम, नेशनल एंटरप्रेन्योरशिप चैलेंज 2025 में सेमीफाइनल तक शानदार सफर
आईआईटी बॉम्बे में आयोजित नेशनल एंटरप्रेन्योरशिप चैलेंज 2025 में करियर पॉइंट यूनिवर्सिटी के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। फिशटैंक बिजनेस आइडिया प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सहित छात्रों ने राष्ट्रीय मंच पर नवाचार, नेतृत्व और उद्यमशीलता कौशल का प्रभावी प्रदर्शन किया।

कोटा। देश के सबसे प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान आईआईटी बॉम्बे में आयोजित नेशनल एंटरप्रेन्योरशिप चैलेंज 2025 (एडवांस ट्रैक) में करियर पॉइंट यूनिवर्सिटी (सीपीयू) के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। कड़े मुकाबले और बहुस्तरीय चयन प्रक्रिया के बाद सीपीयू की टीम देशभर की शीर्ष 100 टीमों में स्थान बनाते हुए सेमीफाइनल तक पहुंची और अंतिम रूप से प्रतियोगिता में दसवां स्थान हासिल किया।
टीम कोऑर्डिनेटर रिचा गुलाटी ने बताया कि आईआईटी बॉम्बे एंटरप्रेन्योरशिप सेल द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में टीम ने पहले चार चुनौतीपूर्ण राउंड्स में अपनी रणनीतिक सोच, टीमवर्क, समर्पण और उद्यमशीलता कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इन राउंड्स के आधार पर टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। हालांकि फाइनल राउंड के लिए केवल शीर्ष सात टीमों का चयन किया गया और मामूली अंतर से सीपीयू की टीम फाइनल में जगह नहीं बना सकी, लेकिन शीर्ष दस में स्थान प्राप्त करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि रहा।
प्रतियोगिता के साथ-साथ सीपीयू के छात्रों ने अन्य इवेंट्स में भी शानदार छाप छोड़ी। नवीन बिजनेस आइडिया प्रतियोगिता ‘फिशटैंक’ में सीपीयू के छात्र मो. कशिफ, लविश सुनेजा और अक्षत ने अपने अभिनव विचार, आत्मविश्वास और प्रभावी प्रस्तुति के बल पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में देशभर से 140 टीमों ने भाग लिया था, जहां सीपीयू की टीम ने 7,500 रुपये का नकद पुरस्कार जीतकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया।
इसके अतिरिक्त छात्रों ने बिड एंड बिल्ड, आईपीएल ऑक्शन जैसे प्रतिस्पर्धात्मक इवेंट्स में भी सक्रिय भागीदारी निभाई। ई-समिट के दौरान आयोजित स्टार्टअप वर्कशॉप्स, पैनल डिस्कशन्स, कीनोट सेशन्स, नेटवर्किंग मीट्स, लाइव प्रतियोगिताओं, पिचिंग राउंड्स और इनोवेशन चैलेंज में छात्रों को देश-विदेश के प्रतिष्ठित उद्यमियों और इंडस्ट्री विशेषज्ञों से सीखने का अवसर मिला। इस दौरान उन्हें बोट के संस्थापक अमन गुप्ता, फेरारी के सीईओ बेनेडेटो विग्ना, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और स्नैपडील के सह-संस्थापक कुणाल बहल जैसे प्रमुख व्यक्तित्वों से मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
करियर पॉइंट यूनिवर्सिटी के चांसलर प्रमोद माहेश्वरी ने आईआईटी बॉम्बे जैसे वैश्विक मंच पर देश की श्रेष्ठ टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा कर शीर्ष दस में स्थान बनाने पर छात्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं छात्रों में वास्तविक उद्यमशीलता, नेतृत्व क्षमता, बिजनेस पिचिंग और निर्णय लेने के कौशल को मजबूत करती हैं। साथ ही यह अनुभव उनके आत्मविश्वास और व्यावहारिक समझ को नई दिशा देता है। सीपीयू के छात्रों ने अपने समर्पण, मेहनत और नवाचार के बल पर संस्थान का नाम गौरवपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया है, जो आने वाली पीढ़ी के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
- करियर पॉइंट यूनिवर्सिटी आईआईटी बॉम्बे नेशनल एंटरप्रेन्योरशिप चैलेंज 2025Career Point University IIT Bombay National Entrepreneurship Challenge 2025 semifinalसीपीयू छात्रों का आईआईटी बॉम्बे में शानदार प्रदर्शनCPU students performance at IIT Bombay E-Cellफिशटैंक बिजनेस आइडिया प्रतियोगिता प्रथम स्थान CPUFish Tank business idea competition first prize Career Point Universityकोटा करियर पॉइंट यूनिवर्सिटी स्टार्टअप उपलब्धिKota Career Point University startup achievementई-समिट आईआईटी बॉम्बे में CPU छात्रों की भागीदारीCPU participation in IIT Bombay E-Summitनेशनल एंटरप्रेन्योरशिप चैलेंज एडवांस ट्रैक IIT BombayNational Entrepreneurship Challenge Advanced Track IIT Bombay resultsकरियर पॉइंट यूनिवर्सिटी उद्यमशीलता सफलताCareer Point University entrepreneurship success story

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
