कोटा के वरिष्ठ चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए मिलिंद विजयवर्गीय को ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टैक्स प्रैक्टिशनर्स (AIFTP) के सेंट्रल ज़ोन का चेयरमैन निर्वाचित किया गया है। वहीं, कोटा के वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट ओम बड़ोदिया को फेडरेशन में एडिशनल सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है। करीब 25 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद कोटा को इस महत्वपूर्ण संगठन के सेंट्रल ज़ोन में चेयरमैन स्तर पर प्रतिनिधित्व मिलने से शहर के टैक्स प्रोफेशनल्स को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने का अवसर मिला है।

कोटा, 21 नवंबर। AIFTP की जयपुर में आयोजित बैठक में ये महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गईं। सीए मिलिंद विजयवर्गीय टैक्स बार एसोसिएशन, कोटा के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके सेंट्रल ज़ोन के चेयरमैन निर्वाचित होने और वरिष्ठ अधिवक्ता ओम बड़ोदिया को एडिशनल सेक्रेटरी नियुक्त किए जाने पर टैक्स बार एसोसिएशन, कोटा की ओर से दोनों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए गोविन्द राम डूडी, सचिव सीए टिंकू जैन, उपाध्यक्ष सीए हितेश दयानी, कोषाध्यक्ष सीए विपुल अग्रवाल एवं पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट राजकुमार विजय ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनका सम्मान किया।

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि लगभग 25 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद कोटा को पुनः AIFTP के सेंट्रल ज़ोन में चेयरमैन स्तर पर प्रतिनिधित्व प्राप्त हुआ है। इस सेंट्रल ज़ोन में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान राज्य शामिल हैं। ऐसे महत्वपूर्ण ज़ोन में कोटा के प्रतिनिधित्व से शहर के टैक्स प्रोफेशनल्स की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और प्रतिष्ठा को नई मजबूती मिलेगी।

वक्ताओं ने कहा कि सीए मिलिंद विजयवर्गीय एवं एडवोकेट ओम बड़ोदिया का संगठनात्मक अनुभव, कार्यकुशलता एवं नेतृत्व क्षमता निश्चित रूप से फेडरेशन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक सिद्ध होगी।

दोनों पदाधिकारियों की नियुक्ति कोटा के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, टैक्स एडवोकेट्स एवं टैक्स प्रोफेशनल्स के लिए गर्व और गौरव का विषय है। करीब ढाई दशक बाद AIFTP के सेंट्रल ज़ोन में चेयरमैन स्तर पर कोटा की भागीदारी शहर के कर विशेषज्ञों के राष्ट्रीय प्रतिनिधित्व की दृष्टि से महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story