द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से सीए फाउंडेशन मई 2026 की परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं, जिसमें कोटा शहर के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। परिणामों के अनुसार, कोटा से कुल 272 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 46 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त कर शहर का मान बढ़ाया है। कोटा शहर की मेरिट सूची में लक्ष्य गौतम ने 312 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि निमिषा जैन 305 अंकों के साथ दूसरे और उमंग राउत 281 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

कोटा सीए ब्रांच के चेयरमैन सीए अतिशय जैन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और उनके अभिभावकों व शिक्षकों के उचित मार्गदर्शन का परिणाम है। इस अवसर पर उन्होंने उन विद्यार्थियों का भी उत्साहवर्धन किया जो इस बार परीक्षा में सफल नहीं हो सके और उन्हें निरंतर प्रयास करने की सलाह दी।

सीए अतिशय जैन ने स्पष्ट किया कि कोटा ब्रांच विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें गुणवत्तापूर्ण प्रोफेशनल शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए शाखा की ओर से समय-समय पर विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रम, सेमिनार, मोटिवेशनल सेशन और करियर मार्गदर्शन गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कोटा के विद्यार्थी भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शहर और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story