आम बजट 2026: संजय यादव ने बजट को जनविरोधी और कॉरपोरेटपरस्त बताया
शहर कांग्रेस के पूर्व महामंत्री संजय यादव ने बजट में एमएसपी, रोजगार और मध्यम वर्ग के लिए राहत की कमी पर सवाल उठाते हुए केंद्र सरकार की आलोचना की।

कोटा, 1 फरवरी। शहर कांग्रेस के पूर्व महामंत्री संजय यादव ने केन्द्रीय वित्तमंत्री द्वारा पेश किये गये आम बजट को पूरी तरह से जनविरोधी और कॉरपोरेटपरस्त बताया है।
आम आदमी और मध्यम वर्ग की अनदेखी
- "इस बजट में महंगाई से त्रस्त आम आदमी, बेरोजगार युवा, किसान और मध्यम वर्ग के लिए कोई राहत नहीं दी गई है।"
- "सरकार ने एक बार फिर बड़े-बड़े आंकड़ों और खोखले दावों से देश को गुमराह करने की कोशिश की है।"
किसानों और युवाओं के साथ वादाखिलाफी
"किसानों की आय दोगुनी करने का वादा फिर दोहराया गया, लेकिन एमएसपी, कर्ज माफी और खाद-बीज की कीमतों पर चुप्पी साध ली गई।"
युवाओं के लिए रोजगार की कोई ठोस योजना नहीं है। हर साल दो करोड़ नौकरियों का सपना दिखाने वाली सरकार आज भी रोजगार के आंकड़े बताने से डर रही है।
महंगाई और टैक्स का बोझ
"महंगाई आसमान छू रही है, लेकिन पेट्रोल-डीजल, गैस और रोजमर्रा की जरूरतों पर कोई राहत नहीं दी गई।"
मध्यम वर्ग को टैक्स में उलझाकर रखा गया है, जबकि चुनिंदा उद्योगपतियों को फिर छूट का तोहफा दिया गया। यह बजट सबका साथ नहीं, बल्कि कुछ खास का विकास दिखाता है।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
