ग्रामीण भारत को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों के परिवारों के लिए मात्र ₹259 प्रतिमाह की ग्रामीण फाइबर एंट्री योजना शुरू की है। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को फाइबर-टू-द-होम (FTTH) के माध्यम से उच्च गति वाली ब्रॉडबैंड इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि प्रत्येक घर में वाई-फाई (Wi-Fi) कनेक्शन स्थापित हो सके और नागरिक डिजिटल सेवाओं का सहज लाभ उठा सकें।

बीएसएनएल के अनुसार, इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को प्रति माह 700 जीबी तक 25 Mbps की उच्च गति वाली FTTH ब्रॉडबैंड सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही पूरे भारत में असीमित वॉयस कॉलिंग, निःशुल्क इंस्टॉलेशन, निःशुल्क ONT/मॉडेम तथा बीएसएनएल वेव्स (Waves) OTT का निःशुल्क सब्सक्रिप्शन भी प्रदान किया जाएगा।

योजना के लिए कनेक्शन बुक करने की प्रक्रिया को भी सरल बनाया गया है। इच्छुक उपभोक्ता ruralftth.bsnl.in पर जाकर कुछ आसान चरणों में अपनी जानकारी दर्ज कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदक अपने कनेक्शन अनुरोध की स्थिति भी ऑनलाइन देख सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए ग्राहक टोल-फ्री नंबर 1800 4444 पर संपर्क कर सकते हैं अथवा इसी नंबर पर WhatsApp के माध्यम से "Hi" भेजकर भी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इस अवसर पर बीएसएनएल कोटा के प्रधान महाप्रबंधक (PGM) गोविन्द सिंघल ने कहा कि बीएसएनएल प्रत्येक ग्रामीण नागरिक को विश्वसनीय एवं उच्च गति वाली ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि संस्था का लक्ष्य डिजिटल भारत के सपने को गांव-गांव तक पहुंचाना और ग्रामीण भारत को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना है।

बीएसएनएल की यह नई ग्रामीण फाइबर योजना संशोधित भारतनेट कार्यक्रम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी को नई गति देने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, ई-गवर्नेंस और डिजिटल सेवाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। बीएसएनएल – भारत को जोड़ता, ग्रामीण भारत को सशक्त बनाता।

Updated On
Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story