कोटा बीएसएनएल कार्यालय में हिंदी पखवाड़ा शुरू, कई प्रतियोगिताएं होंगी
प्रधान महाप्रबंधक गोविंद सिंघल ने बैनर लगाकर किया शुभारंभ, 28 सितंबर तक आयोजित होंगी निबंध, अनुवाद और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं।

बीएसएनएल के झालावाड़ रोड स्थित प्रधान महाप्रबंधक कार्यालय, कोटा में 14 सितंबर 2026 को हिंदी पखवाड़े का शुभारंभ प्रधान महाप्रबंधक श्री गोविंद सिंघल ने हिंदी पखवाड़े का बैनर लगाकर किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि कार्यालय में हिंदी पखवाड़ा 14 सितंबर 2026 से 28 सितंबर 2026 तक मनाया जाएगा।
प्रधान महाप्रबंधक श्री गोविंद सिंघल ने बताया कि हिंदी पखवाड़े के दौरान 16 सितंबर 2026, बुधवार को अपराह्न 4.00 बजे निबंध प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसके बाद 18 सितंबर 2026, शुक्रवार को अपराह्न 4.00 बजे बीएसएनएल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बच्चों के लिए निबंध प्रतियोगिता होगी, जिसमें 10 से 15 वर्ष आयु सीमा के बच्चे भाग लेंगे। 19 सितंबर 2026, शनिवार को अपराह्न 4.00 बजे 05 से 10 वर्ष आयु सीमा के बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि 22 सितंबर 2026, मंगलवार को अपराह्न 4.00 बजे हिंदी अनुवाद प्रतियोगिता, 23 सितंबर 2026, बुधवार को अपराह्न 4.00 बजे आशु भाषण प्रतियोगिता तथा 26 सितंबर 2026, शनिवार को अपराह्न 4.00 बजे प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित होगी। 28 सितंबर 2026, सोमवार को अपराह्न 4.00 बजे हिंदी पखवाड़े का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में हिंदी पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
सभा को संबोधित करते हुए प्रधान महाप्रबंधक श्री गोविंद सिंघल ने कहा, "हिंदी पखवाड़ा केवल एक रस्म अदायगी नहीं है बल्कि इसका प्रमुख उद्देश्य सरकारी कार्यालयों में अधिक से अधिक कार्य राजभाषा हिंदी में संपादित किए जाने से है।" इस अवसर पर उन्होंने मुख्य महाप्रबंधक, दूरसंचार राजस्थान परिमंडल, जयपुर श्री विक्रम मालवीय द्वारा हिंदी पखवाड़ा-2026 पर की गई अपील भी पढ़कर सुनाई।
कार्यक्रम में उप महाप्रबंधक (नेटवर्क) श्री प्रवीण कुमार बनोधा, सहायक महाप्रबंधक (प्रशासन) श्री बृजेश कुमार शर्मा, आंतरिक वित्तीय सलाहकार श्रीमती श्वेता गैरा सहित बीएसएनएल के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री राज कुमार उपाध्याय, कनिष्ठ राजभाषा अधिकारी ने किया।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
