कोटा। भाजपा सरकार द्वारा कोटा ग्रामीण क्षेत्र के लोकपाल पद पर नियुक्त किए जाने के उपलक्ष्य में जगदीश शर्मा का ब्राह्मण कल्याण परिषद की ओर से दशहरा मैदान स्थित तुलसी माता मंदिर प्रांगण में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर समाज के अनेक प्रतिष्ठित पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान ब्राह्मण कल्याण परिषद के संयोजक अनिल तिवारी ने कहा कि कोटा जिले में पहली बार किसी सदस्य को लोकपाल नियुक्त किया जाना संपूर्ण ब्राह्मण समाज के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने बताया कि यह नियुक्ति पंचायतों एवं निगमों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर प्रभावी रोक लगाने में सरकार की गंभीरता को दर्शाती है। परिषद के पदाधिकारियों ने जगदीश शर्मा का माला, दुपट्टा और पगड़ी पहनाकर सम्मान किया, जिससे कार्यक्रम की भव्यता और सामाजिक गरिमा दोनों ही बढ़ गई।

अपने संबोधन में लोकपाल जगदीश शर्मा ने कहा कि उन्हें सरकार द्वारा जो भरोसा दिया गया है, वह उसे पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी तंत्र में होने वाले भ्रष्टाचार को समाप्त करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

इस अवसर पर कार्यक्रम में ब्राह्मण कल्याण परिषद के विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें संयोजक अनिल तिवारी, संभागीय अध्यक्ष बृजराज गौतम, शहर अध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, महिला अध्यक्ष डॉ. शीला तिवारी, युवा अध्यक्ष सुनील गौतम, दक्षिण अध्यक्ष दिलीप आदित्य, रॉयल क्लब अध्यक्ष एस.एन. शर्मा, संभागीय युवा अध्यक्ष लोकेश शर्मा सहित अनेक समाजसेवी और गणमान्य लोग उपस्थित थे। नहुष शर्मा, अरुण भार्गव, दिनेश शर्मा, डॉ. मनोज शर्मा, राकेश शर्मा, नवल शर्मा, विशाल पारीक, विनीत वाजपेई, राजेंद्र शर्मा, रमेश शर्मा, मनीष शर्मा, मनीष तिवारी, प्रमोद शर्मा, देवजीत शर्मा, देवीशंकर शर्मा, नरेंद्र शर्मा, भीम गौतम, अमित ठाकुर, अनिल शर्मा, राजेश शर्मा, पीयूष शर्मा, देवेंद्र तिवारी, विनोद शर्मा, उत्तम शर्मा, अक्षय तिवारी, सत्यनारायण शर्मा, ईशू दुबे, नवीन शर्मा और हरिओम सनाढ्य सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

समाज एकता और पारदर्शी प्रशासन के संकल्प के साथ संपन्न इस कार्यक्रम ने न केवल स्थानीय समाज के लिए गर्व का पल प्रस्तुत किया, बल्कि कोटा क्षेत्र में ईमानदार और योग्य प्रशासनिक नेतृत्व की दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश भी दिया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story