ब्राह्मण कल्याण परिषद ने अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए मंगलवार को भगवान परशुराम वाटिका में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। परिषद द्वारा स्थापना काल से ही प्रतिवर्ष विभिन्न क्षेत्रों में वृक्षारोपण अभियान चलाया जाता रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष भी भगवान परशुराम वाटिका में 21 पौधों का रोपण कर अभियान का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम संयोजक दिलीप औदीच्य ने कहा कि प्रत्येक मंडल में पौधे लगाए जाएंगे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि कोटा दक्षिण के विधायक ने कहा कि प्रकृति हमें जीवन के लिए आवश्यक सभी संसाधन प्रदान करती है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे। उन्होंने सभी से अपनी माता के नाम पर कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में ब्राह्मण कल्याण परिषद के संयोजक अनिल तिवारी, संभागीय अध्यक्ष ब्रजराज गौतम, शहर अध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, संभागीय महिला अध्यक्ष डॉ. शीला तिवारी सहित मनोज शर्मा, दिलीप औदीच्य, नहुष व्यास, अरुण भार्गव, राजेंद्र शर्मा, लोकपाल जगदीश शर्मा, दिनेश शर्मा, एस.एन. शर्मा, देवेंद्र तिवारी, आनंद दुबे, रमेश शर्मा, पुरुषोत्तम दाधीच, गोविन्द विप्र, राजकुमार तिवारी, भुवनेश पाराशर, विष्णु शर्मा, शीला तिवारी, प्रिया शर्मा, राजेंद्र दाधीच, शशिकर चरोंरा, नन्द गोपाल गौड़, विनोद शर्मा, गोपाल शर्मा, हर्षा शर्मा, पीयूष शर्मा, पुष्पकांत शर्मा, जितेन्द्र चतुर्वेदी, रूप नारायण शर्मा, लोकेश शर्मा, सानिध्य शर्मा, अनिल शर्मा सहित बड़ी संख्या में परिषद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से परिषद ने पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता का संदेश देते हुए पौधों के संरक्षण का संकल्प दोहराया तथा आगामी दिनों में विभिन्न मंडलों में भी इस अभियान को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story