कोटा: बोरखेड़ा व्यापार संघ ने गर्मी में शुरू की प्याऊ और परिंडे सेवा
भीषण गर्मी के बीच भाजपा महामंत्री महावीर नायक की प्रेरणा से देवली और थेकड़ा रोड पर आमजन और पक्षियों के लिए जल सेवा प्रारंभ।

कोटा के बोरखेड़ा में व्यापार संघ अध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी और संरक्षक महावीर नायक (बिल्लू) की उपस्थिति में प्याऊ सेवा का शुभारंभ करते व्यापारी।
भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए बोरखेड़ा व्यापार संघ ने सामाजिक सरोकार की दिशा में एक सराहनीय पहल की है। संघ द्वारा क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर व्यापारियों के सामूहिक सहयोग से आमजन के लिए शीतल जल की प्याऊ एवं मूक पक्षियों के लिए परिंडे लगाने के पुनीत कार्य का औपचारिक शुभारंभ किया गया। व्यापार संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सेवा कार्य संघ के संरक्षक एवं भाजपा शहर जिला महामंत्री महावीर नायक (बिल्लू) के विशिष्ट सानिध्य एवं उनकी प्रेरणा से क्रियान्वित किया गया है।
मानवीय संवेदनाओं को समर्पित इस अभियान के अंतर्गत देवली रोड स्थित शगुन गार्डन, मोरछड़ी रेस्टोरेंट एवं रूफटॉप, लक्ष्मी मोबाइल, कृष्णा कलेक्शन, सुदर्शन मोबाइल के साथ ही थेकड़ा रोड पर शगुन इवेंट्स एवं अरविंद मेडिकल्स के समीप प्याऊ स्थापित की गई हैं। इस परोपकारी कार्य में जलापूर्ति सुनिश्चित करने हेतु लक्की मिनरल वाटर, तिरुपति मिनरल वाटर, सिद्धार्थ वाटर, विपिन वाटर और सत्यम मिनरल वाटर द्वारा दिए जा रहे सहयोग के प्रति संघ ने विशेष आभार प्रकट किया है।
इस सेवा प्रकल्प के शुभारंभ अवसर पर निर्वतमान अध्यक्ष शंभू सिंह कानावत, प्रसन्न माहेश्वरी, हरिओम सुमन, नरेश मेघवाल, दीपक गौतम, देवेंद्र राठौर, महेंद्र मालव, महावीर शेखावत, लोकेंद्र लोधा, राधेश्याम कुशवाहा, पवन सुमन, चंद्रबली प्रसाद, विनोद पंकज, कुलदीप कुशवाहा, कंवर सिंह चौधरी, हेम गौतम, कपिल गोचर, शिवांग कुशवाह, राजेंद्र नागदा, लालतेश सेन, प्रेम चंदक, दीपक कुमावत, सोनू सेन, ओम जांगिड़, लोकेश सुमन, रंजीत गुर्जर, हेमराज शर्मा, रमेश सुमन और रामावतार मालव सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यापारी उपस्थित रहे। व्यापार संघ का यह कदम न केवल चिलचिलाती धूप में राहगीरों को राहत प्रदान करेगा, बल्कि जीव-जंतुओं के प्रति करुणा का भाव जागृत कर समाज के सम्मुख एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करता है

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
