पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर लाडपुरा विधानसभा के बोरखेड़ा मंडल द्वारा उत्साहपूर्वक जश्न मनाया गया। जिला महामंत्री महावीर नायक बिल्लू के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी व्यक्त की।

कार्यक्रम के दौरान महावीर नायक बिल्लू ने कहा कि राज्यों में भाजपा की यह शानदार सफलता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह की कुशल रणनीति तथा कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह जीत पार्टी के मजबूत नेतृत्व पर जनता के अटूट भरोसे को दर्शाती है। कार्यक्रम में "जय भाजपा, विजय भाजपा" के नारों के बीच कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनोज गोस्वामी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा नंदलाल प्रजापति, मंडल महामंत्री नरेश मेघवाल एवं प्रसन्न महेश्वरी, मंडल उपाध्यक्ष केशव सिंह, महावीर वर्मा, रामावतार मालव, महेन्द्र नागर, सुरेश राठौर, मथुरा लाल मीणा, कुंज बिहारी, दुष्यंत गौड़, दीपक जोशी, अनिल केदावत, महेंद्र शर्मा, बलविंदर सिंह बराड़, कुलदीप कुशवाहा, महेंद्र सिंह राजावत, स्वर्ण सिंह मानपुरा, अंकुश नायक, सुरेश चंद्र शर्मा, कैलाश गुप्ता, बजरंग सिंह कुशवाहा, शरीफ खान, जीतेंद्र सिंह हाडा, सोनू कटारा, अविनाश मीणा और विजय पवार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह आयोजन भाजपा की चुनावी सफलता को लेकर स्थानीय स्तर पर उत्साह और संगठनात्मक एकजुटता का प्रतीक बनकर सामने आया, जिसमें कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी नेतृत्व के प्रति विश्वास और समर्थन का संदेश दिया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story