विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली शानदार जीत पर विधायक संदीप शर्मा ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे राष्ट्रीय नेतृत्व की रणनीति और कार्यकर्ताओं की अटूट मेहनत का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल भारतीय जनता पार्टी की नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक राष्ट्रवादी नागरिक की जीत है और यह हमारी विकासवादी नीतियों में आमजन के विश्वास की जीत को दर्शाती है।

संदीप शर्मा ने कहा कि तुष्टीकरण की नीति के तहत देश को बांग्ला शरणार्थियों से भरने वाली और देश की अखंडता को खतरे में डालने वाली ममता सरकार का अंत कर पश्चिम बंगाल की जनता ने सबके साथ और सब का विकास करने वाली मोदी सरकार में अपना भरोसा जताया है। उन्होंने इस जनादेश को निर्णायक बताते हुए कहा कि जनता ने स्पष्ट रूप से विकास और राष्ट्रहित को प्राथमिकता दी है।

उन्होंने आगे कहा कि असम में शानदार प्रदर्शन के साथ दोबारा बहुमत मिलने से यह सिद्ध हो गया है कि अब देश के सभी क्षेत्रों में जनता ने भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी नीतियों को स्वीकार किया है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता का विश्वास और अधिक दृढ़ हुआ है, जो इन चुनाव परिणामों में परिलक्षित होता है।

संदीप शर्मा ने कहा कि इन परिणामों से स्पष्ट हो गया है कि सत्ता पाने के लिए राष्ट्रहित का बलिदान देने वाली राजनीतिक पार्टियां अब जल्द ही लुप्त हो जाएंगी। उन्होंने इसे देश की राजनीतिक दिशा में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन बताते हुए कहा कि यह जनादेश राष्ट्रवादी विचारधारा और विकास के प्रति जनसमर्थन का स्पष्ट संकेत है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story