पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद कोटा में जश्न का माहौल देखने को मिला, जहां वरिष्ठ भाजपा नेता चैनसिंह राठौड़ के नेतृत्व में रावटभाता रोड स्थित सरस डेयरी चौराहे पर आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी गईं।

वरिष्ठ भाजपा नेता चैनसिंह राठौड़ ने इस विजय को राष्ट्रव्यापी जनविश्वास और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रभावी नेतृत्व का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल चुनावी सफलता नहीं, बल्कि सुशासन, विकास और मजबूत नेतृत्व पर जनता की स्पष्ट मुहर है। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नरेन्द्र मोदी और ओम बिरला के समर्थन में नारे लगाए तथा ढोल की थाप पर नृत्य कर अपनी खुशी व्यक्त की।

राठौड़ ने बताया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा ने 293 में से 207 सीटें जीतकर पहली बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाते हुए इतिहास रच दिया, जबकि तृणमूल कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा, जो राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत है। असम में भाजपा गठबंधन ने 126 में से 102 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाते हुए हैट्रिक दर्ज की। पुडुचेरी में भी एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिला, जहां “बेस्ट पुडुचेरी” विज़न को जनता का भरपूर समर्थन प्राप्त हुआ।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस जीत को जनता के विश्वास और सुशासन की विजय बताया है तथा पश्चिम बंगाल के लिए “बदला नहीं, बदलाव” का संदेश दिया है, जो राज्य को राजनीतिक हिंसा से मुक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

राठौड़ के अनुसार, पश्चिम बंगाल में सत्ता विरोधी लहर, भ्रष्टाचार और कमजोर कानून-व्यवस्था के खिलाफ जनाक्रोश ने भाजपा के पक्ष में माहौल बनाया। रिकॉर्ड मतदान ने बदलाव की इच्छा को स्पष्ट किया, जबकि भाजपा की संगठित रणनीति, प्रभावी बूथ प्रबंधन और मोदी की लोकप्रियता ने इस जीत को ऐतिहासिक बना दिया।

उन्होंने कहा कि यह परिणाम देश की राजनीति में भाजपा की प्रचंड छवि और तेजस्वी नेतृत्व को और सशक्त करता है, जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस विजय के केंद्रीय नायक के रूप में उभरे हैं।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story