डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मृति पर्व पर भाजपा स्टेशन मण्डल की बैठक, बूथ गठन और डिजिटल प्रशिक्षण पर जोर
कोटा में भाजपा स्टेशन मण्डल की मासिक बैठक में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी गई। बूथ गठन, डिजिटल प्रशिक्षण और संगठन विस्तार पर अहम निर्णय लिए गए।

तस्वीर में बाएं से दाएं भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कोटा में आयोजित संगठनात्मक बैठक के दौरान मंच के सामने समूह में खड़े दिखाई दे रहे हैं। सामने मेज पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का चित्र रखा हुआ है।
कोटा में भारतीय जनता पार्टी स्टेशन मण्डल की महत्वपूर्ण संगठनात्मक मासिक बैठक मण्डल अध्यक्ष श्री दिनेश सरसिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत मंचासीन वरिष्ठ पदाधिकारियों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मृति पर्व पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि के साथ की। इस दौरान उनके राष्ट्रवाद, एकात्मता एवं अखंड भारत के प्रति समर्पित जीवन को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कार्यकर्ताओं के समक्ष उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दोहराया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा स्टेशन मण्डल अध्यक्ष श्री दिनेश सरसिया ने संगठनात्मक विषयों पर कहा कि सभी बूथ समितियों का जल्द से जल्द गठन सक्रिय भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ताओं के समावेश के साथ किया जाना आवश्यक है। उन्होंने सरल एप के माध्यम से डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण को मण्डल के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्ण कर प्रमाण पत्र प्राप्त करने की अनिवार्यता पर भी विशेष बल दिया। श्री सरसिया ने कहा कि माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला द्वारा किए जा रहे जनहितकारी कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने तथा उनका व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए उन्हें बूथ स्तर तक ले जाने की आवश्यकता है।
बैठक में जिला महामंत्री श्री रितेश चित्तोड़ा ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए जिला नेतृत्व द्वारा निर्धारित विभिन्न विषयों और कार्यों को सही दिशा तथा तय समय सीमा में पूरा करने पर जोर दिया।
मण्डल प्रभारी श्री जितेन्द्र चौधरी ने मण्डल और जिला के बीच समन्वय की भूमिका पर बल देते हुए कहा कि बूथ स्तर तक समितियों को सक्रिय कार्यकर्ताओं के माध्यम से मजबूत किया जाए तथा संख्या बल बढ़ाने की दिशा में भी कार्य किया जाए।
मीडिया संभाग संयोजक श्री अरविंद सिसोदिया एवं मण्डल प्रतिनिधि श्री सत्यनारायण शर्मा ने मण्डल की मासिक बैठक में किए गए नवाचार की सराहना करते हुए इसे विभिन्न विषयों के समाधान का प्रभावी माध्यम बताया।
मण्डल मासिक बैठक प्रभारी एवं महामंत्री श्री दीपक खींची ने पिछली दो मासिक बैठकों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और कार्यकर्ताओं से आगामी वार्ड एवं बूथ बैठकों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने का आग्रह किया।
बैठक का संचालन मन की बात मण्डल प्रमुख श्री नरेन्द्र चौरसिया ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन पूर्व पार्षद श्री विकास चौधरी ने व्यक्त किया।
बैठक में जिला महामंत्री रितेश चित्तोड़ा, मण्डल प्रभारी जितेन्द्र चौधरी, मण्डल अध्यक्ष दिनेश सरसिया, प्रतिनिधि सत्यनारायण शर्मा, मीडिया सम्भाग संयोजक अरविन्द सिसोदिया, महामंत्री दीपक खींची, उपाध्यक्ष आशीष दिवाकर, ज्योति गोड़, कुलदीप कोर जांगिड़, विवेक शुक्ला, मंत्री पवन शर्मा, वर्षा सतवानी, मुरलीधर लोधा, हरेन्द्र यादव, गोपाल श्रीवास्तव, मन की बात प्रमुख नरेन्द्र चौरसिया, युवा प्रमुख दीपक मेहरा, पूर्व पार्षद विकास चौधरी, कार्यकारिणी सदस्य दुर्गेश सिंह चौहान, मधुप वर्मा, इसरार बेग, सुनील सोनी, अमन हरित, गीता नायक, अनामी दीक्षित, हुकूमत सिंह झाला, सावित्री शर्मा, नितिन खत्री, आई.टी. सेल मण्डल सह संयोजक अजय पारीख, सुरेश शर्मा, हरीश शर्मा, कुलदीप खोड़ा, मोहम्मद अख्तर, दीपू नामा सहित बूथ, वार्ड और मण्डल के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता और निर्धारित कार्यक्रमों के समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
