कोटा: इंडिया एआई समिट में युवा कांग्रेस के विरोध पर भाजपा प्रवक्ता का प्रहार
भाजपा प्रवक्ता पंकज मेहता ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के प्रदर्शन को अंतरराष्ट्रीय आयोजन की गरिमा के खिलाफ और राष्ट्रविरोधी बताया।

कोटा में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन की आलोचना करते भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पंकज मेहता।
कोटा: इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पंकज मेहता ने अपना कड़ा रुख स्पष्ट किया है।
पंकज मेहता ने कहा कि:
- "कांग्रेस राष्ट्रविरोधी रुख अपना रही है।"
- "एक ओर भारत देश का पूरे विश्व में मान बढ़ रहा है, हम तेजी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकासशील हो रहे हैं, आत्मनिर्भर हो रहे हैं, लेकिन कांग्रेस को यह विकास और देश का आगे बढ़ना पच नहीं रहा है।"
समिट के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद यह स्पष्ट है कि देश की जनता इस राष्ट्रविरोधी कृत्य के लिए कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी। पंकज मेहता ने जोर देकर कहा कि युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन शर्मनाक है।
भाजपा प्रवक्ता ने देश की वैश्विक छवि और समिट की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा:
- "पूरी दुनिया भारत की एआई क्षमता को सेल्युट कर रही है और ऐसे में एआई समिट को बदनाम करने की कोशिश देश के खिलाफ है।"
- "एआई समिट कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय आयोजन था, और ऐसे कार्यक्रम के खिलाफ विरोध करना उचित नहीं है।"

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
