कोटा। नारी वंदन अधिनियम के लोकसभा में गिर जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार किया है। बुधवार अपराह्न राजरानी टावर में आयोजित पत्रकार वार्ता में जयपुर लोकसभा से भाजपा सांसद मंजू शर्मा ने कांग्रेस के विरोध को महिला सशक्तिकरण के ऐतिहासिक अवसर को बाधित करने वाला कदम बताया।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मंजू शर्मा ने कहा कि यह विधेयक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी विजन का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य देश की महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाना था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने द्वेषतापूर्ण रवैया अपनाते हुए इस महत्वपूर्ण बिल का विरोध किया और महिला आरक्षण को रोकने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि देश की नारीशक्ति इस कदम को कभी माफ नहीं करेगी।

मंजू शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध रही है और यह बिल उसी दिशा में एक बड़ा कदम था। उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं अब जागरूक हैं और अपने अधिकारों के प्रति सजग हैं। कांग्रेस द्वारा बार-बार महिला सशक्तिकरण में बाधा डालने की प्रवृत्ति को नारी शक्ति समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब भी देगी।

पत्रकार वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम गोचर सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष प्रेम गोचर ने कहा कि भाजपा महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी, जबकि विपक्ष केवल राजनीति के लिए ऐसे महत्वपूर्ण मुद्दों का विरोध करता है। उन्होंने बताया कि भाजपा आगामी समय में कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक अभियान चलाएगी, जिससे महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता और अधिक बढ़ाई जा सके।

इस दौरान महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री सुनीता व्यास, राजस्थान राज्य पाठ्यपुस्तक मंडल प्रन्यासी अरविन्द सिसोदिया, जिला महामंत्री रितेश चित्तौडा, महिला मोर्चा की मीडिया सहसंयोजक पूनम जैन, जिला परिषद सदस्य प्रेरणा गौतम तथा पूर्व प्रधान लाडपुरा अनुराधा मीणा मंचस्थ रहे। वहीं सोशल मीडिया संभाग संयोजक रजनीश राणा, जिला मीडिया संयोजक नरेंद्र चौहान, हुकमत सिंह झाला, सोनिया राठौड़ सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

इस पत्रकार वार्ता के माध्यम से भाजपा ने महिला आरक्षण और नारी सशक्तिकरण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस के विरोध को सार्वजनिक विमर्श के केंद्र में लाते हुए राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर इसे निर्णायक मुद्दा बनाने के संकेत दिए।

Updated On
Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story