शहर के बोरखेड़ा और स्टेशन क्षेत्र में यूथ फाउंडेशन के तत्वावधान में विशेष जनसंपर्क एवं जल सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माँहुर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने आमजन से सीधा संवाद किया तथा भीषण गर्मी और दैनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए स्थानीय निवासियों, राहगीरों एवं फुटकर व्यापारियों को पानी की केतली (वाटर केटल) वितरित की।

इस अवसर पर छगन माँहुर ने लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से जल जीवन मिशन (हर घर जल योजना) का उल्लेख करते हुए बताया कि केंद्र सरकार हर घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तथा कोटा-बूंदी क्षेत्र में हो रहे ऐतिहासिक विकास कार्यों और विभिन्न इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की भी जानकारी दी तथा आमजन को सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम में यूथ फाउंडेशन के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय युवा और मातृशक्ति उपस्थित रही। बोरखेड़ा और स्टेशन क्षेत्र के निवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के उपयोगी घरेलू सामान के वितरण से दैनिक कार्यों में सुविधा मिलेगी।

यूथ फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने बताया कि संगठन का उद्देश्य केवल सामाजिक सेवा करना नहीं, बल्कि युवाओं को सकारात्मक रूप से देश के विकास और सेवा कार्यों से जोड़ना भी है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का भरोसा जताया।

इस दौरान प्रणव विजय विजयवर्गीय, रवि सुमन, तन्मय वर्मा, सागर शर्मा, रोहन अग्रवाल, ध्रुव शर्मा, दिविज शर्मा, भुवनेश सैनी, कृष्णा मीना सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story