भुवनेश्वर शर्मा चच्चू भैया फिर बने विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
पुष्कर में आयोजित 18वीं राष्ट्रीय परिषद की बैठक में हुई घोषणा, चच्चू भैया को कोटा, भरतपुर और अजमेर जोन का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया।

कोटा, 17 मार्च। विप्र फाउंडेशन की 18वीं राष्ट्रीय परिषद की बैठक रविवार को पुष्कर, अजमेर में आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में भुवनेश्वर शर्मा चच्चू भैया को पुनः विप्र फाउंडेशन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इस आशय की घोषणा विप्र फाउंडेशन के संस्थापक एवं संयोजक सुशील ओझा ने की। राष्ट्रीय परिषद की बैठक में विप्र फाउंडेशन के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष की सर्वसम्मति से नियुक्ति के बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
कार्यकारिणी में प्रमुख स्थान और नई जिम्मेदारियाँ
इस नवीन कार्यकारिणी घोषणा में भुवनेश्वर शर्मा चच्चू भैया को प्रमुख स्थान देते हुए उनके द्वारा किये गये कार्यों की प्रशंसा की गई। उन्हें पुनः राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपते हुए राजस्थान के कोटा, भरतपुर और अजमेर जोन का चार्ज भी इन्हीं को दिया गया है। इस नियुक्ति पर सभी पदाधिकारियों ने चच्चू भैया का करतल ध्वनि से स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी तथा ब्राह्मण समाज के हित में उनके द्वारा किये गये कार्यों की प्रशंसा की।
संस्थापक सुशील ओझा का मार्गदर्शन एवं निर्देश
संस्थापक एवं संयोजक सुशील ओझा ने भुवनेश्वर शर्मा चच्चू भैया को समाज के सर्वांगीण विकास के लिए एक नई कार्यकारिणी का गठन करने को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों को समाज सेवा के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पहले की तरह पूर्ववत पूरी निष्ठा से निर्वहन करने को निर्देशित किया। सुशील ओझा ने कहा कि सुनिश्चित करें कि समाज में एकता, प्रेम, और सहानुभूति की भावना बनी रहे और विकास कार्यों में कोई कमी न आए।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
