भिवाड़ी केमिकल फैक्ट्री अग्निकांड: मनोज दुबे ने की 1 करोड़ मुआवजे की मांग
राजस्थान के भिवाड़ी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में आग से 7 मजदूरों की मौत के बाद अखिल भारतीय बेरोजगार मजदूर किसान संघर्ष समिति ने कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

राजस्थान के भिवाड़ी में स्थित एक केमिकल और अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके और अग्निकांड के बाद का दृश्य, जिसमें 7 श्रमिकों की जान चली गई।
मृतकों के लिए मुआवजे और कार्यवाही की मांग
"मृतक मजदूरों के पीड़ित परिवारों को एक-एक करोड़ मुआवजा देने व दोषियों के खिलाफ़ कड़ी कार्यवाही हो : मनोज दुबे"
कोटा 17 फ़रवरी। अखिल भारतीय बेरोजगार मजदूर किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज दुबे ने भिवाड़ी में केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में आग से 7 मजदूरों के जिन्दा जलकर मरने की हृदयविदारक दुःखद घटना पर गहरा शोक प्रगट किया है। मनोज दुबे ने मृतक मजदूरों के पीड़ित परिवारों को एक-एक करोड़ मुआवजा देने व दोषियों के खिलाफ़ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
हादसे का विवरण
- मनोज दुबे ने कहा की राजस्थान के भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में हुए हादसे मे 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई।
- अवैध केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में सुबह भीषण आग और धमाके से 7 मजदूर जिंदा जलकर मारे गए।
- उनके शव बुरी तरह झुलसे हुए बरामद किए गए है, कुछ कंकाल बन गए।
- फैक्ट्री में अवैध पटाखा बनाए जा रहे थे।
सुरक्षा मानकों और सरकारी जवाबदेही पर सवाल
"मनोज दुबे ने कहा की बार-बार ऐसी घटनाएं होना बताता है कि सुरक्षा मानकों और निगरानी में गंभीर कमी है।"
सरकार को सुरक्षा व्यवस्था, निरीक्षण और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए ताकि भविष्य में कोई और परिवार इस त्रासदी का शिकार न हो।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
