पुलिस थाना भीमगंजमंडी क्षेत्र में भिक्षावृत्ति, नशा मुक्ति, बाल मानव तस्करी, बाल विवाह एवं बाल अधिकारों को लेकर विशेष जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान का नेतृत्व थानाधिकारी रामविलास मीणा एवं समाजसेवी अभिनेत्री तन्वी शर्मा ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों एवं उनके अभिभावकों को सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक कर सुरक्षित एवं संवेदनशील समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा।

अभियान के दौरान बच्चों एवं उनके अभिभावकों को भिक्षावृत्ति, नशे की लत, बाल विवाह, बाल अधिकारों के संरक्षण तथा मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित सभी लोगों को इन सामाजिक बुराइयों से दूर रहने तथा किसी भी प्रकार के शोषण का डटकर विरोध करने का संकल्प भी दिलाया गया।

इस अवसर पर थानाधिकारी रामविलास मीणा ने बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों, बाल शोषण और बाल मानव तस्करी के विभिन्न स्वरूपों की जानकारी देते हुए कहा कि यदि किसी भी बच्चे के साथ अत्याचार, शोषण या मानव तस्करी जैसी घटना की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

थानाधिकारी एवं समाजसेवी अभिनेत्री तन्वी शर्मा ने कहा कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह बच्चों के अधिकारों की रक्षा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि किसी भी बच्चे के साथ शोषण, बाल विवाह, मानव तस्करी अथवा अन्य अपराध की जानकारी मिले तो तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या निकटतम पुलिस थाने से संपर्क कर सहायता प्राप्त करें।

कार्यक्रम के दौरान थानाधिकारी रामविलास मीणा ने समाजसेवी तन्वी शर्मा द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अभियान में समाजसेवी सोहन शर्मा भी मौजूद रहे। सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता और बच्चों के अधिकारों के संरक्षण का संदेश देते हुए अभियान का समापन किया गया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story