कोटा। लघु उद्योग भारती, कोटा की विभिन्न इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 के उपलक्ष्य में संस्कृति बैंक्वेट हॉल में पारिवारिक स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

समारोह में मुख्य सलाहकार गोविंद राम मित्तल ने भारतीय नववर्ष के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ताराचंद गोयल ने “पंच परिवर्तन” विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज एवं उद्योग जगत में सकारात्मक बदलाव की आवश्यकता पर बल दिया। कोटा मुख्य इकाई के अध्यक्ष अंकुर गुप्ता ने स्वागत भाषण दिया, जबकि कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष आशुतोष जैन ने किया।

रानपुर इकाई के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने लघु उद्योग भारती की गतिविधियों, उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की जानकारी साझा की। उदयपुर से पधारे ओम दवे ने संगठन के डिजिटल मंच LEAP B2B के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से उद्यमी आपसी व्यापारिक संपर्क बढ़ा सकते हैं। कार्यक्रम स्थल पर स्थापित हेल्पडेस्क के माध्यम से पांच नए सदस्यों का लघु उद्योग भारती में पंजीकरण किया गया, 17 सदस्यों को LEAP पोर्टल पर ऑनबोर्ड किया गया और लगभग 22 सदस्यों के उत्पाद पोर्टल पर जोड़े गए।

मुख्य इकाई सचिव संदीप जांगिड़ एवं रानपुर इकाई सचिव नभ शर्मा ने ओम दवे का प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इसी अवसर पर मातृ संगठन के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सदस्य रजनीश (कॉन्ट्राइव इंस्ट्रूमेंटेशन प्राइवेट लिमिटेड) द्वारा प्रकाशित डायरी का विमोचन किया गया।

कार्यक्रम में श्वेता जैन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक शशि मित्तल के नेतृत्व में टीम द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। महिला इकाई अध्यक्ष चांदनी पोद्दार ने धन्यवाद ज्ञापित किया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

समारोह में संगठन के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष महेश गुप्ता, यशपाल भाटिया, अंचल पोद्दार, विपिन सूद, मनोज राठी, मुख्य इकाई कोषाध्यक्ष संदीप बाकलीवाल, रानपुर इकाई कोषाध्यक्ष पूरण गुप्ता, महिला इकाई सचिव निहारिका गुप्ता, उत्तर इकाई अध्यक्ष संजय शर्मा, सचिव पुष्कल जैन तथा कोषाध्यक्ष हिमांशु सुवालका प्रमुख रूप से उपस्थित थे। यह कार्यक्रम संगठन की सांस्कृतिक और व्यावसायिक प्रतिबद्धता का सशक्त प्रदर्शन रहा।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story