कोटा। भारत विकास परिषद के तत्वाधान में संचालित सरोजिनी शाखा के सत्र 2026-27 का तृतीय पदस्थापना एवं दायित्व ग्रहण समारोह बुधवार को विश्वकर्मा नगर स्थित जिंजर होटल में गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' के साथ हुआ, जिसमें समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प की गूंज सुनाई दी। समारोह में मंचासीन अतिथियों के रूप में पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री श्याम शर्मा, राष्ट्रीय सदस्य (संस्कार) रवि प्रकाश विजय, विशिष्ट अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष सुनीता गोयल एवं पदस्थापना अधिकारी अरविंद गर्ग उपस्थित रहे।

समारोह की शुरुआत में पूर्व अध्यक्ष डॉ. श्वेता व्यास ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया। इसके पश्चात निर्वतमान सचिव सरिता सोलंकी ने वर्ष 2025-26 का विस्तृत प्रतिवेदन सदन के सम्मुख रखा, जिसमें वर्षभर संचालित सेवा कार्यों और उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य पड़ाव में पदस्थापना अधिकारी अरविंद गर्ग ने विधिवत रूप से नवनिर्वाचित अध्यक्ष पुष्पांजलि विजयवर्गीय, सचिव डॉ. विनीता शर्मा एवं कोषाध्यक्ष अनुराधा विजय को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। दायित्व ग्रहण करने के पश्चात नई अध्यक्ष पुष्पांजलि विजयवर्गीय ने आगामी सत्र की कार्ययोजना साझा करते हुए परिषद के ध्येय को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।

विशिष्ट अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष सुनीता गोयल ने अपने संबोधन में सरोजिनी शाखा के प्रकल्पों की सराहना करते हुए सदस्यों को निरंतर सेवा पथ पर अग्रसर रहने हेतु प्रेरित किया। इसी क्रम में रवि प्रकाश विजय ने संगठन की कार्यप्रणाली और वैचारिक अधिष्ठान पर प्रकाश डाला, जबकि श्याम शर्मा ने भारत विकास परिषद के माध्यम से जरूरतमंदों की सेवा के लिए अधिक प्रयास करने और पूर्ण लगन से कार्य करने का आह्वान किया।

शपथ ग्रहण की श्रृंखला में संयुक्त सचिव डॉ. सुशीला जोशी, शाखा संयोजक संपर्क अल्का जैन, महिला सहभागिता संयोजक डॉ. शालू तिवारी, सेवा संयोजक भुवनेश गुप्ता, संस्कार संयोजक भावना विजय और पर्यावरण संयोजक सुजाता विजय ने भी अपने-अपने दायित्वों की शपथ ली। इस गरिमामयी अवसर पर माँ भारती पी.जी. महाविद्यालय के निदेशक दिनेश विजय एवं सी.ए. शुभम विजय सहित विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी और सदस्य सपरिवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन पूर्व सचिव सरिता सोलंकी ने किया। अंत में सचिव डॉ. विनीता शर्मा ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और राष्ट्रगान के साथ समारोह का औपचारिक समापन हुआ।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story