भारत विकास परिषद सरोजिनी शाखा कोटा की नई कार्यकारिणी घोषित
पुष्पांजलि विजय अध्यक्ष, विनीता सचिव व अनुराधा कोषाध्यक्ष मनोनीत; निर्वाचन अधिकारी शालू अग्रवाल की उपस्थिति में सर्वसम्मति से हुआ सत्र 2026-27 का गठन।

कोटा। भारत विकास परिषद के तत्वाधान में संचालित सरोजिनी शाखा के सत्र 2026–27 हेतु निर्वाचन प्रक्रिया बुधवार को संपन्न हुई। इस अवसर पर सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है।
नवनियुक्त पदाधिकारी एवं निर्वाचन प्रक्रिया
निर्वाचन अधिकारी शालू अग्रवाल के अनुसार निर्वाचन प्रक्रिया के पश्चात अध्यक्ष पद पर पुष्पांजली विजय, सचिव पद पर डॉ. विनिता शर्मा तथा कोषाध्यक्ष पद पर अनुराधा विजय को मनोनीत किया गया। इस महत्वपूर्ण संगठनात्मक घोषणा के दौरान शाखा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. श्वेता व्यास, सचिव सरिता सोलंकी, कोषाध्यक्ष सुरेश योगी तथा माँ भारती ग्रुप के निदेशक दिनेश विजय उपस्थित रहे।
सदस्यों की उपस्थिति एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना
इस गरिमामयी कार्यक्रम में शाखा संयोजक (पर्यावरण) डॉ. नीरजा श्रीवास्तव, शाखा संरक्षक गायत्री शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य मृदुला सक्सेना, डॉ. श्वेता सक्सेना, सरोज योगी तथा नवीन सदस्य सुलोचना जी सहित लगभग 21 शाखा सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
